IPL 2022, LSG vs RCB: एलिमिनेटर मैच में बारिश ने बिगाड़ा खेल, टॉस में हो रही देरी, जानिए अगर और देरी हुई तो किस टीम को विजयी माना जायेगा

By Akash Ranjan On May 25th, 2022
IPL 2022, LSG vs RCB: एलिमिनेटर मैच में बारिश ने बिगाड़ा खेल, टॉस में हो रही देरी, जानिए अगर और देरी हुई तो किस टीम को विजयी माना जायेगा

आईपीएल 2022 का एलिमिनेटर मैच लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) के बीच खेला जाने वाला है। कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में (LSG vs RCB) यह मुकाबला खेला जाने वाला है। लेकिन अब इस मुकाबले को लेकर एक बुरी खबर सामने आ रही है। दरअसल ईडन गार्डन में हुई हल्की बूंदाबांदी के कारण टॉस में देरी हो गई है। आइए जानते हैं अब कितने बजे शुरू होगा मैच।

टॉस होगा 7:55 PM में और मैच 8:10PM से होगा शुरू

शाम 7 बजे दोनों ही टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर आ गए थे। लेकिन स्टेडियम पर तेज हवाएं चल रही है। जिस वजह से टॉस में देरी हो गई है। अब मौसम साफ़ होने की वज़ह से टॉस 7:55 PM में होगा और मैच 8:10PM से शुरू होगा। अब जैसे ही बारिश थम जाती है, वैसे ही टॉस का सिक्का उछाला जाएगा।

एलिमिनेटर मैच की LIVE UPDATES

रात को 9:40 से पहले मैच शुरू हुआ तो पूरे 40 ओवरों का खेल होगा। (20 – 20)।
11:56 तक शुरू हुआ तो 5 ओवर एक टीम खेलेगी। अगर इसके बाद मैच शुरू हुआ तो सुपर ओवर खेला जाएगा सिर्फ। सुपर ओवर का आखिरी समय 12:50 होगा। अगर मैच रद्द हो जाता है तो लीग स्टेज में टॉप की टीम को विजेता को घोषित किया जाएगा, जो लखनऊ है।

एलिमिनेटर मैच की पिच रिपोर्ट

ईडन गार्डन की पिच बल्लेबाजी के लिए मददगार है। यहां हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है। पिच बल्लेबाजों के लिए अच्छी जरूर है, लेकिन स्पिन गेंदबाजों को यहां मदद मिलेगी। वहीं टॉस जीतने वाली टीम के लिए पहले गेंदबाजी करने का फैसला सही होगा। यहां हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिलेगा। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को 200 से अधिक रन बनाने होंगे।

Tags: एलिमिनेटर मैच, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, लखनऊ सुपर जायंट्स,
Exit mobile version