एमसीए स्टेडियम में आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 42वां मुकाबला खेला गया. जहाँ लखनऊ सुपरजांयट (LUCKNOW SUPERGIANT) और पंजाब किंग्स (PUNJAB KINGS) आमने -सामने थी. जहाँ मंयक अग्रवाल (MAYANK AGRAWAL) ने टॉस जीत गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद लखनऊ ने 20 ओवर में 153 रन बनाया था. जिस लक्ष्य का पीछा पंजाब किंग्स (PBKS) की टीम नहीं कर पायी और 20 रनों से मैच हार गयी. जीत के बाद भी इस बात से कप्तान केएल राहुल (KL RAHUL) नाराज नजर आ रहे हैं.
जीत के बाद भी इस बात से नाराज हैं कप्तान केएल राहुल

जीत के बाद भी टीम के प्रदर्शन से कप्तान केएल राहुल (KL RAHUL) बेहद नाराज है. इसके बारें में बात करते हुए पोस्ट मैच प्रेजेटेशन सेरेमनी में राहुल ने कहा कि-
“ सच कहूं तो हम अपने बल्लेबाज़ी से ख़ुश नहीं थे. हमारी बल्लेबाज़ी क्रम में अनुभव है और हमें इसका फ़ायदा उठाना चाहिए था. पिच मुश्किल थी लेकिन, हमें 160 से अधिक रन बनाना चाहिए थ. हालांकि हमारे गेंदबाज़ों ने काफ़ी बढ़िया गेंदबाज़ी की. दीपक और डी कॉक के बीच बढ़िया साझेदारी हुई थी. हमें पता था कि हम 180 या 190 का स्कोर बना सकते थे. लेकिन ऐसा नहीं हुआ.”
इस खिलाड़ी को केएल राहुल ने दिया जीत का श्रेय

ऑलरांउडर क्रुनाल पांडया (KRUNAL PANDYA) की जमकर तारीफ करते हुए कप्तान केएल राहुल (KL RAHUL) ने कहा कि-
“ हालांकि हमने जिस तरीके से गेंदबाज़ी की वह तारीफ़ योग्य है. क्रुनाल ने इस पूरे आईपीएल में बढ़िया प्रदर्शन किया है. उसने हमेशा काफ़ी कम रन ख़र्च किए हैं. साथ ही आज उन्होंने काफ़ी अहम मौक़े पर विकेट लिया. इसके अलावा तेज़ गेंदबाज़ों ने जिस तरीके से गेंदबाज़ी की, उससे हमें बहुत फायदा मिला. हमें किसी भी मैच और उसके परिस्थितियों को बढ़िया तरीके से समझने की जरूरत है. हमें पता होना चाहिए कि हमें कब क्या करना है.”

