IPL 2022, LSG vs MI, STAT: इस मैच में 9 बने बड़े रिकॉर्ड, कप्तान केएल राहुल ने एक साथ रच दिए कई बड़े इतिहास

By Aditya tiwari On April 25th, 2022
IPL 2022, LSG vs MI, STAT: इस मैच में 9 बने बड़े रिकॉर्ड, कप्तान केएल राहुल ने एक साथ रच दिए कई बड़े इतिहास

वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 37वां मुकाबला खेला गया. जिसमें लखनऊ सुपरजांयट (LUCKNOW SUPERGIANT) और मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIYANS) की टीम एक दूसरे के खिलाफ थी. जिसमें रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) ने टॉस जीत पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. जिसके बाद लखनऊ की टीम ने 20 ओवर में 168 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा मुंबई इंडियंस (MI) की टीम नहीं कर पायी और 36 रनों से मैच हार गई. इस मैच में 9 बड़े रिकॉर्ड बने हैं. कप्तान केएल राहुल (KL RAHUL) ने एक नया इतिहास रच दिया है.

इस मैच में बने 9 बड़े रिकॉर्ड, केएल राहुल ने रच दिया एक नया इतिहास

1. केएल राहुल (KL RAHUL) ने आज मुंबई इंडियंस के खिलाफ तीसरा शतक बनाया है. इस सीजन मुंबई के खिलाफ दोनों मुकाबले में राहुल ने शतक जड़ा है.

2. मुंबई इंडियंस इस सीजन में लगातार 8वां मुकाबला हार गई है, वो ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड बनाने वाली पहली टीम बन गई है.

3. केएल राहुल ने आज टी20 क्रिकेट में छठा शतक लगाया है.

4. लखनऊ सुपरजांयट (LUCKNOW SUPERGIANT) की टीम मुंबई इंडियंस के खिलाफ 2 बार खेली है. दोनों ही बार लखनऊ ने जीत दर्ज की है.

5. केएल राहुल (KL RAHUL) ने आज आईपीएल में चौथा शतक लगाया है.

6. लखनऊ सुपरजांयट की टीम के लिए इस सीजन 7 अर्धशतकीय साझेदारी की है. जिसमें से 6 में लोकेश राहुल उसका हिस्सा रहे हैं.

7. लोकेश राहुल (LOKESH RAHUL) ने वानखेडे़ में खेले आखिरी 10 पारियो में से 6 में 50 का आकड़ा पार किया है.

IPL 2022, LSG vs MI: किरोन पोलॉर्ड की इस बड़ी गलती के कारण लगातार 8वां मैच हारी मुंबई इंडियंस, लीग से हो गई बाहर

IPL 2022, LSG vs MI: किरोन पोलॉर्ड की इस बड़ी गलती के कारण लगातार 8वां मैच हारी मुंबई इंडियंस, लीग से हो गई बाहर

8. दुष्मंथा चमीरा का सबसे किफायती स्पेल, टी20 क्रिकेट में
0-14 एमआई 2022
1-16 भारत 2021
4-17 इंग्लैंड 2021
1-17 एसएलएएफ 2015
1-17 केटी 2020

9. आयुष बदोनी (AYUSH BADONI) ने आज अपने आईपीएल करियर का पहला विकेट हासिल किया है.

 

Tags: आयुष बदोनी, केएल राहुल, मुंबई इंडियस, लखनऊ सुपरजांयट,