IPL 2022, LSG vs MI: मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपरजांयट के प्लेइंग इलेवन में दिखेगा बदलाव, इस खिलाड़ी की जगह लेंगे अर्जुन तेंदुलकर

By Shadab Ahmad On April 24th, 2022
मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपरजांयट के प्लेइंग इलेवन में दिखेगा बदलाव

आईपीएल 2०22(IPL 2022) का 37वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और मुंबई इंडियंस के बीच वानखेड़े स्टेडियम में रविवार को खेला जाएगा। इस सीजन में यह दोनों टीम के बीच दूसरा मैच होगा। पहले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने मुंबई इंडियंस (MI) को 18 रनों से हराया था। ऐसे में एक बार फिर से केएल राहुल मुंबई इंडियंस (MI) के लिए चुनौती बनते नजर आएंगे। मुंबई इंडियंस को मैच जीतने के लिए ईशान किशन (ISHAN KISHAN) व कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) को ओपनिंग जोड़ी के बड़ा स्कोर करना होगा। टीम को यहां से प्लेइंग इलेवन में बदलाव कर जीत की नई इबारत को लिखना चाहेगी।

हार से खौफ से उभर कर मुंबई इंडियंस को करनी होगी नई शुरुआत

आईपीएल (IPL) के इस सीजन में मुंबई इंडियंस (MI) का अब तक सबसे खराब प्रदर्शन रहा है। स्टार खिलाड़ियों से सजी टीम अपने शुरुआती 7 मैच गवां चुकी है। टीम के पास यह आखिरी मौका होगा कि अपने को साबित करे। वैसे तो मुंबई इंडियंस (MI) के पास अब प्ले ऑफ तक पहुंचने का रास्ता काफी कठिन हो गया है लेकिन यहां से जीत की नई शुरुआत से वापसी संभव है। इसके लिए टीम के कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA)को बड़ी पारी खेलनी होगी।

पिछल 7 मैचों में कोई बड़ी पारी रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) नहीं खेल सके हैं। साथ ही पिछले 3 मैचों से फ्लाप चल रहे ईशान किशन (ISHAN KISHAN) को भी अपने बल्ले की ताकत दिखानी होगी। अगर दोनों में से कोई बल्लेबाजा लंबी पारी खेलता है तो टीम को जीत की संभावना सर्वाधिक होगी। वैसे टीम में बहुत फेरबदल की संभावना नहीं है। नए खिलाड़ी ऋतिक शौकीन (HRITIK SHOKEEN) का खिलाया जाना तय है। इसके अलावा अर्जुन तेंदुलकर (ARJUN TENDULKAR) को खिलाया जा सकता है।

सुपर 4 में बने रहने के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स को मैच जीतना जरूरी

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) का प्रदर्शन अब तक औसत रहा है। टीम अपने पूरी प्रतिभा का प्रदर्शन अब तक नहीं कर सकी है। हालांकि टीम के कप्तान केएल राहुल (KL RAHUL)ने टीम की बल्लेबाजी को धार दी है लेकिन टीम अब तक 7 में 3 मैच गवां चुकी है। मौजूदा समय में टीम प्वाइंट्स टेबल में नंबर 4 पर जरूर है लेकिन यह नेट रन रेट के आधार पर है।

प्वांइट्स टेबल में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के भी 8 अंक हैं। टीम को अगर सुपर 4 में बने रहना है तो मुंबई इंडियंस को हर हाल में परास्त करना होगा। बल्लेबाजी में कप्तान केएल राहुल (KL RAHUL )के अलावा क्विंटंन डी काक (QUINTON DE KOCK), दीपक हुड्डा (DEEPAK HOODA) व मनीष पांडेय (MANISH PANDEY) को बल्ले से अधिक रन बटोरने होंगे। साथ ही आवेश खान, दुष्मंंथ चमीरा, रवि विश्नोई, कुणाल पांडया व जेसन होल्डर को सधी गेंदबाजी करनी होगी।

यहां देखें दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, ईशान किशन, डेवाल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, कीरोन पोलार्ड, डेनियल सम्स, ऋतिक शौकीन, रेली मेरेडिथ, जयदेव उनादकट/ अर्जुन तेंदुलकर, जसप्रीत बुमराह

लखनऊ सुपर जायंट्स: क्विंटन डी काक, केएल राहुल, कुणाल पांडया, दीपक हुड्डा, मनीष पांडेय, आयुष बदोनी, मार्कस स्टोइनिस, जेसन होल्डर, दुष्मंत चमीरा, रवि विश्वोई

 

Tags: आईपीएल 2022, मुंबई इंडियस, लखनऊ सुपर जाइंट्स,