IPL 2022, LSG vs MI: आईपीएल में पहली बार लगातार 6 मुकाबले हारी मुंबई इंडियंस, किरोन पोलॉर्ड की गलती पड़ी भारी

By Aditya tiwari On April 16th, 2022
मुंबई इंडियंस की टीम पहली बार लगातार 6 मुकाबले हारी

आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 26वां मुकाबला आज मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला गया. जहाँ पर मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIYANS) और लखनऊ सुपरजांयट (LUCKNOW SUPERGIANT) की टीम आमने-सामने नजर आयी. रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. जिसके बाद लखनऊ की टीम ने 20 ओवर में 199 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा मुंबई इंडियंस की टीम नहीं कर पायी और 18 रनों से मैच हार गई.

लखनऊ सुपरजांयट ने दिया था 200 रनों का लक्ष्य

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपरजांयट (LUCKNOW SUPERGIANT) के लिए कप्तान केएल राहुल (KL RAHUL) ने शानदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 60 गेंदो में 103 रन बनाए. वहीं उनका साथ देते हुए क्वीटंन डी कॉक (QUINTON DE KOCK) ने 24 रन बनाए. नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने उतरे मनीष पांडे (MANISH PANDEY) ने 38 रनों की बेहद अहम पारी खेली.

मार्कस स्टोइनिस ने इस दौरान मात्र 10 रन तो वहीं दीपक हुड्डा (DEEPAK HOODA) भी आज 15 रन बनाकर ही पवेलियन लौट गए. जिसके कारण ही लखनऊ की टीम ने 20 ओवर में 199 रन बनाए. मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIYANS) के लिए जयदेव उनादकट (JAYDEV UNADKAT) ने 2 विकेट अपने नाम किया तो वहीं मुरूगन आश्विन और फेबियन एलन (FABIAN ALLEN) ने भी 1-1 विकेट हासिल किया है.

लगातार छठा मुकाबला हारी मुंबई इंडियंस की टीम

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIYANS) के कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) मात्र 6 रन ही बना सके, तो वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन (ISHAN KISHAN) ने 13 रन ही जोड़े. बेबी एबी डेवाल्ड ब्रेविस (DEWALD BREVIS) ने मात्र 13 गेंदों में 31 रनों की शानदार पारी खेली. सूर्यकुमार यादव ने 37 रन तो वहीं तिलक वर्मा (TILAK VARMA) ने 26 रन जोड़े.

अंत में किरोन पोलॉर्ड (KIERON POLLARD) ने भी 25 रन जरूर बनाए, लेकिन उसके बाद भी मुंबई इंडियंस की टीम 18 रनों से मुकाबला हार गई. लखनऊ के लिए आवेश खान (AVESH KHAN) ने 3 विकेट हासिल किया. इसके साथ ही जेसन होल्डर ने भी 1 तो वहीं रवि बिश्नोई (RAVI BISNOI) और मार्कस स्टोइनिस ने भी 1-1 झटके मुंबई को दिए. रोहित शर्मा की टीम को लगातार छठे मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है.

 

Tags: किरोन पोलॉर्ड, केएल राहुल, मुंबई इंडियस, लखनऊ सुपरजांयट,