IPL 2022, LSG vs KKR: कोलकाता नाईट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच होगा महायुध्द, जाने कैसा रहेगा पिच का हाल
IPL 2022, LSG vs KKR: कोलकाता नाईट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच होगा महायुध्द, जाने कैसा रहेगा पिच का हाल

आईपीएल 2022 का 66वां मुकाबला कोलकाता नाईट राइडर्स (KOLKATA KNIGHT RIDERS) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LUCKNOW SUPER GIANTS) के  बीच 18 मई 2022 को डीवाई स्टेडियम में शाम 7ः30 बजे से खेला जाएगा। लखनऊ सुपर जायंट्स इस वक्त 16 अंकों के साथ पाइंट्स टेबल में तीसरे पायदान पर है तो वहीं दूसरी ओर कोलकाता नाईट राइडर्स 12 अंको के साथ छठवें पायदान पर है। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए दोनों टीमों के पास सिर्फ यही एक मुकाबला है जिसमें वो जीत दर्ज कर प्लेऑफ में क्वालिफाई करने के लिए दावेदारी पेश कर सकती है।

केकेआर बनाम एलएसजी डीवाई पाटिल स्टेडियम पिच रिपोर्ट

कोलकाता नाईट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच  मैच 18 मई 2022 को डीवाई पाटिल स्टेडियम (DY PATIL STADIUM) में खेला जाएगा। लखनऊ ने इस स्टेडियम में इस सीजन 3 मैच खेले है जिसमें 2 में जीत और 1 में हार का सामना करना पड़ा है तो वहीं दूसरी ओर कोलकाता ने यहां 3 मैच खेले है जिसमें 1 में जीत और दो में  हार का सामना करना पड़ा है।

डीवाई पाटिल स्टेडियम के पिच की मिट्टी लाल होने से यहां गेंदबाजों को ज्यादा मदद मिलती है यहां 180 रनों का लक्ष्य भी दूसरी पारी में टीम के लिए मुश्किलें खड़ी करता है। बल्लेबाजी के लिए ये पिच उतनी शानदार नहीं आती है। इस पिच में तेज गेंदबाजों को अच्छा बाऊंस मिलेगा लेकिन ड्यू के वजह से स्पिनर को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

केकेआर और लखनऊ इस सीजन आपस में अब तक एक बार टकराई है जिसमें लखनऊ ने कोलकत्ता को 75 रनों से हराया था। लखनऊ सुपर जायंट्स अपना पिछला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स से 24 रनों से हार कर आ रही है तो वहीं कोलकाता नाईट राइडर्स अपना पिछला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद से 54 रनों से जीत कर आ रही है।

कोलकाता नाईट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स संभावित प्लेइंग इलेवन

LSG vs KKR Prediction Playing XI IPL 2022: किन खिलाड़ियों के साथ उतरेंगी लखनऊ और कोलकाता की टीमें? जानिए दोनों टीमों की प्लेइंग-11 | TV9 Bharatvarsh

केकेआर-  वेंकटेश अय्यर, आरोन फिंच,  श्रेयस अय्यर (कप्तान), नीतिश राणा, सैम बिलिंग्स, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, उमेश यादव, टिम साऊदी, शिवम मावी।

एलएसजी-  क्विंटन डिकॉक, केएल राहुल (कप्तान), दीपक हुड्डा, मार्कस स्टॉइनिस, आयुष बडोनी, कुणाल पंड्या, जेसन होल्डर, करण शर्मा, आवेश खान, दुश्मांथा चमीरा, मोहसिन खान।