IPL 2022, LSG vs KKR: जीत के बाद भी कोलकाता नाईट राइडर्स को प्लेइंग 11 में करना पड़ेगा यह बदलाव, यह दिग्गज खिलाड़ी होगा बाहर

By Twinkle Chaturvedi On May 18th, 2022
IPL 2022, LSG vs KKR: जीत के बाद भी कोलकाता नाईट राइडर्स को प्लेइंग 11 में करना पड़ेगा यह बदलाव, यह दिग्गज खिलाड़ी होगा बाहर

आईपीएल 2022 का 66वां मुकाबला कोलकाता नाईट राइडर्स (KOLKATA KNIGHT RIDERS) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LUCKNOW SUPER GIANTS) के  बीच 18 मई 2022 को डीवाई स्टेडिय(DY PATIL STADIUM)  में शाम 7ः30 बजे से खेला जाएगा। लखनऊ सुपर जायंट्स अपना पिछला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स से 24 रनों से हार कर आ रही है तो वहीं कोलकत्ता अपना पिछला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद से 54 रनों से जीत कर आ रही है।  प्लेऑफ में पहुंचने के लिए दोनों टीमों के पास सिर्फ यही एक मुकाबला है जिसमें वो जीत दर्ज कर प्लेऑफ में क्वालिफाई करने के लिए दावेदारी पेश कर सकती है।

लखनऊ के खिलाफ इस बदलाव के साथ उतरेगी केकेआर

Ajinkya Rahane set to miss IPL 2022, India's tour of England with injury, blow to senior batter - myKhel

हैदराबाद के खिलाफ शानदार जीत से कोलकाता को टीम में ज्यादा बदलाव की जरूरत नहीं हैं। लेकिन अजिंक्य रहाणे के चोटिल होने से टीम को एक बड़ा बदलाव करना पड़ेगा। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले में कोलकाता दो बदलाव के साथ उतर सकती है। अजिंक्य रहाणे चोटिल हो जाने से आईपीएल से बाहर हो चुके है तो उनकी जगह आरोन फिंच खेलते दिखाई देंगे। वरूण चक्रवर्ती की जगह शिवम मावी को खेलने का मौका मिल सकता है।

कोलकाता नाईट राइडर्स ने अपना पिछला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद से 54 रनों से जीता था जिससे टीम को आत्मविश्वास मिला होगा जिससे वो अपने नॉकआऊट मुकाबले में अच्छा प्रदर्शन कर सकती है। आंद्रे रसेल की धुआंधार बल्ले से 49 रनों की पारी से केकेआर ने 20 ओवर में 177 रन बनाए थे। दूसरी पारी में केकेआर के शानदार गेंदबाज़ उमेश यादव, टिम साऊदी और आंद्रे रसेल के विस्फोटक बॉलिंग अटैक के सामने हैदराबाद 20 ओवर 8 विकटों के नुकसान पर में 123 रन ही बना पायी।

कोलकाता नाईट राइडर्स संभावित प्लेइंग इलेवन

KKR vs DC, IPL 2022 today match prediction: Who will win Kolkata Knight Riders vs Delhi Capitals clash? - Sports News

वेंकटेश अय्यर, आरोन फिंच,  श्रेयस अय्यर (कप्तान), नीतिश राणा, सैम बिलिंग्स, रिंकू सिंह, आंद्रे रसल, सुनिल नरेन, उमेश यादव, टिम साऊदी, शिवम मवी।

केकेआर और लखनऊ इस सीजन आपस में अब तक एक बार टकराई है जिसमें लखनऊ ने कोलकाता को 75 रनों से हराया था। लखनऊ सुपर जायंट्स इस वक्त 16 अंकों के साथ पाइंट्स टेबल में तीसरे पायदान पर है तो वहीं दूसरी ओर कोलकाता नाईट राइडर्स 12 अंको के साथ छठे पायदान पर है

Tags: अजिंक्य रहाणे, आईपीएल 2022, कोलकाता नाईट राइडर्स, लखनऊ सुपर जायंट्स, श्रेयस अय्यर,