IPL 2022, LSG vs GT: लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच होने वाले महामुकाबले में जाने कैसा रहेगा मौसम का हाल

आईपीएल 2022 का 57वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (LUCKNOW SUPER GIANTS) और गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) के बीच 10 मई 2022 को एमसीए स्टेडियम में 7ः30 बजे से खेला जाएगा। लखनऊ सुपर जायंट्स 11 मैचों में 16 पाइंट के साथ पाइंट्स टेबल पर पहले नंबर पर है तो वहीं दूसरी ओर गुजरात टाइटंस 11 मैच में 16 पाइंट के साथ दूसरे नंबर पर विराजमान है। प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करने के लिए आज दोनों टीमें अपना सर्वश्रेष्ठ दिखाने में कोई कमी नहीं रखेगी।
आईपीएल सीजन 2022 की सबसे सफल टीमें है गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स
गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स दोनों ही इस वक्त आईपीएल सीजन 2022 के पाइंट्स टेबल पर टॉप पर है। दोनो ही टीमों की प्लेइंग इलेवन हो या फिर कप्तानी इस सीजन शानदार रही है। अगर बल्लेबाज़ी क्रम की बात करे तो दोनों ही टीमों के बल्लेबाजों ने अपनी जिम्मेदारी लेकर टीम को ऊंचे स्तर पर पहुंचाया है। गेंदबाजी क्रम में दोनो ही टीमों में अच्छी स्थिरता देखने को मिलती है अकेले गेंदबाजी को दम पर दोनों टीमों ने कई मुकाबले अपने नाम किए है।
गुजरात और लखनऊ दोनों ही इस सीजन एक बार टकराई है जिसमें गुजरात ने लखनऊ को 5 विकटों से शिकस्त दी थी। लखनऊ सुपर जायंट्स अपना पिछला मुकाबला कोलकाता नाईट राइडर्स (KOLKATA KNIGHT RIDERS) से 75 रनों से जीत के आ रही है तो गुजरात टाइटंस अपना पिछला मुकाबला मुंबई इंडियंस से 5 रनों से हार कर आ रही है। लखनऊ की टीम गुजरात से ज्यादा मजबूत दिखाई दे रही है, पिछले मुकाबले में 75 रनों की जीत से टीम को आत्मविश्वास मिला है।
लखनऊ और गुजरात के बीच होने वाले मुकाबले की मौसम रिपोर्ट
IPL 2022, DC vs SRH: सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच के दौरान कैसा रहेगा मौसम का हाल, क्या बारिश डालेगी खलल?
मौसम विभाग के अनुसार 10 मई 2022 को पुणे महाराष्ट्र में तापमान दिन में 38 डिग्री रहेगा जो रात में गिरकर 24 डिग्री हो जाएगी। दिन और रात दोनों समय में ही आसमान साफ रहेगा। बारिश होने की संभावना दिन में 13% और रात में 10% रहेगी। नमी दिन में 45% रहेगी लेकिन ये रात में बढ़कर 73% हो जाएगी।
Tags: आईपीएल 2022, गुजरात टाइटन्स, लखनऊ सुपर जाइंट्स,