आईपीएल 2022 का 57वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (LUCKNOW SUPER GIANTS) और गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) के बीच 10 मई 2022 को एमसीए स्टेडियम (MCA STADIUM) में 7ः30 बजे से खेला गया। हार्दिक पंड्या ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने 144 रन बनाए, शुभमन गिल ने सर्वाधिक 63 रनों की पारी खेली और राशिद खान ने 4 ओवर में 4 विकेट चटकाए। लखनऊ 13.5 ओवर में 82 रनों पर ऑल आऊट हो गयी और गुजरात से 62 रनों से यह मैच हार गयी। इस मैच के बाद पर्पल कैप में बड़ा बदलाव हुआ है.
भारतीय खिलाड़ियों का पर्पल कैप की लिस्ट में दबदबा बरकरार
गुजरात के खिलाफ आवेश खान ने 4 ओवर में 26 रन देकर 2 विकेट चटकाए जिससे वो पर्पल कैप की लिस्ट में 16 विकटों के साथ आठवें पायदान पर आ गए है। राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी युजवेंद्र चहल (YUZVENDRA CHAHAL) इस लिस्ट में अभी भी टॉप पर बरकरार है। चहल पर्पल कैप की लिस्ट में 22 विकटों के साथ पहले पायदान पर है चहल ने 12 मैचों में 7.27 की इकॉनमी के साथ 22 विकेट लिए है, बेस्ट बॉलिंग फिगर 4 ओवर में 10.00 की इकॉनमी के साथ 5/4 है।
हैदराबाद के खिलाफ 4 ओवर में 18 रन देकें 5 विकटों के साथ वानिंदु हसरंगा पर्पल कैप की लिस्ट में दूसरे पायदान पर आ गए है। हसरंगा ने 12 मैचों में 7.85 की इकॉनमी के साथ 21 विकेट अपने नाम किए है। 18 विकटों के साथ कुलदीप यादव (KULDEEP YADAV) पर्पल कैप की लिस्ट में तीसरे पायदान पर है। पर्पल कैप की लिस्ट में तीसरे पायदान पर 18 विकटों के साथ पंजाब किंग्स के तेज़ गेंदबाज कगिसो रबाडा (KAGISO RABADA) है।
रोमांचक होती जा रही है खिलाड़ियों के बीच जंग
चौथे नंबर पर कुलदीप है उन्होने 12 मैचों में 8.23 की इकॉनमी के साथ 18 विकेट चटकाए है, बेस्ट बॉलिंग फिगर 3 ओवर में 4.66 की इकॉनमी के साथ 4/14 है।पांचवें पायदान पर 17 विकटों के साथ सनराइजर्स हैदराबाद के टी नटराजन है। पांचवें पायदान पर 16 विकटों के साथ दिल्ली कैपिटल्स के खलील अहमद है ।
इसी प्रकार पर्पल कैप की लिस्ट में सातवें पायदान पर 16 विकटों को साथ गुजरात टाइटंस के मोहम्मद शमी है। नौवें पायदान पर 15 विकटों के साथ चेन्नई सुपर किंग्स के ड्वेन ब्रावो है। दसवें पायदान पर 15 विकटों के साथ कोलकाता नाईट राइडर्स के उमेश यादव है।
