IPL 2022, LSG vs GT: हार्दिक पांडया ने राशिद खान को नहीं बल्कि इस खिलाड़ी को दिया जीत का श्रेय, प्लेऑफ में जाने पर बोले

By Akash Ranjan On May 11th, 2022
IPL 2022: 3 युवा कप्तान जिन्होंने अपने अलग अंदाज से जीत लिया है चयनकर्ताओं का दिल, बन सकते हैं अगले कप्तान

आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 57वां मुकाबला आज पुणे के एमसीए स्टेडियम में खेला गया। जिसमें लखनऊ सुपरजांयट (LUCKNOW SUPERGIANT) और गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) की टीम आमने-सामने थी। हार्दिक पांडया (HARDIK PANDYA) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 144 रन बनाये। इसके जवाब में लखनऊ सुपर जाएंट्स की पूरी टीम महज 82 रनों पर ऑल आउट हो गई। लिहाजा, गुजरात टाइटंस ने यह मुकाबला 62 रनों से जीता। वहीं, इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस की जीत के बाद टीम के कप्तान हार्दिक पांडया ने क्या कुछ कहा? आइये जानते हैं।

जीत के बाद हार्दिक पांडया ने टीम को लेकर दिया बड़ा बयान

लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ मिली शानदार जीत के बाद गुजरात टाइटंस ने अपना प्लेऑफ का टिकट कन्फर्म करा लिया है। सोने पे सुहागा टीम पॉइंट्स टेबल में एक बार फिर टॉप पर आ गई है। हार्दिक पांडया ने बताया कि वह लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ कम स्कोर बनाने के बावजूद उस टारगेट को डिफेंड कर सकते थे। उन्होंने (LSG vs GT Hardik Pandya Interview) कहा कि,

“ हमें पता था कि हम इस छोटे स्कोर को बचा सकते हैं। हमारे पास गेंदबाज़ी में उस तरही क्षमता है कि हम ऐसे मैच जीत सकते हैं। हमारी टीम में अगर हमें सफलता मिलती है तो हम मानते हैं कि पूरी टीम को सफलता मिली है और जब टीम हारती है तो हम समझते हैं कि पूरी टीम हारी। हम किसी एक खिलाड़ी को दोष नहीं देते कि उसके कारण हम मैच हार गए हैं।”

जीत के बाद हार्दिक पांडया ने साई किशोर की जम कर की तारीफ़

जीत के बाद कप्तान हार्दिक पांडया ने आईपीएल का डेब्यू मैच खेल रहे साई किशोर की तारीफ करते हुए (LSG vs GT Hardik Pandya Interview) कहा कि,

“ मैंने कभी नहीं सोचा था कि इस आईपीएल में हम इस स्टेज तक पहुंच पाएंगे। हमें हमारे खिलाड़ियों पर भरोसा था लेकिन हमने यह कभी नहीं सोचा था कि हम सिर्फ़ 12 मैचों में ही हम प्लेऑफ़ में पहुंच जाएंगे। साई किशोर को मैं एक बहुत ही बेहतरीन गेंदबाज़ मानता हूं। हमारी टीम में कई बढ़िया तेज़ गेंदबाज़ हैं, जिसके कारण उन्हें मौक़ा नहीं मिल रहा था। हालांकि आज पिच के हिसाब से उन्हें टीम में शामिल किया गया।”

Tags: आईपीएल 2022, गुजरात टाइटंस, लखनऊ सुपरजांयट, हार्दिक पांड्या,