IPL 2022, LSG vs GT: गुजरात टाइटंस की लगातार जीत के बाद भी हार्दिक पंड्या कर सकते है 3 बड़े बदलाव. दिग्गज को करेंगे बाहर

आईपीएल 2022 का 57वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (LUCKNOW SUPER GIANTS) और गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) के बीच 10 मई 2022 को एमसीए स्टेडियम में 7ः30 बजे से खेला जाएगा। लखनऊ सुपर जायंट्स अपना पिछला मुकाबला कोलकाता नाईट राइडर्स से 75 रनों से जीत के आ रही है तो गुजरात टाइटंस अपना पिछला मुकाबला मुंबई इंडियंस से 5 रनों से हार कर आ रही है। लखनऊ की टीम गुजरात से ज्यादा मजबूत दिखाई दे रही है, पिछले मुकाबले में 75 रनों की जीत से टीम को आत्मविश्वास मिला है।
लखनऊ के खिलाफ इन दो खिलाड़ियों को मौका दे सकते है हार्दिक पंड्या
गुजरात टाइटंस आईपीएल 2022 की सबसे मजबूत टीम बनकर उभरी है। टीम की प्लेइंग इलेवन और कप्तानी दोनो ही शानदार रही है। गुजरात को अपने पिछले मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है जिससे टीम अपना मोमेंटम खोती जा रही है। लखनऊ के खिलाफ मैच में सांई सुदर्शन की जगह गुरकीरत सिंह मान (GURKEERAT SINGH MANN) को जगह मिल सकती है। गुरकीरत अपने शानदार बल्लेबाजी के लिए जाने जाते है वह मिडिल ओवरों में टीम के लिए कारगार साबित हो सकते है।
अल्जारी जोसेफ जिन्होने मुंबई के खिलाफ मुकाबले में 4 ओवर में 41 रन दिए थे इनकी जगह ऑल राऊंडर विजय शंकर (VIJAY SHANKAR) को खेलने का मौका मिल सकता है। गुजरात के बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही क्रम शानदार है ओपनिंग जोड़ी रिध्दिमान साहा (WRIDHIMAN SAHA) और शुभमन गिल (SHUBMAN GILL) टीम को अच्छी शुरूआत देते है। गेंदबाजी में फर्गुयसन, मोहम्मद शमी और राशिद खान विकटें चटकाकर अपनी टीम को गेम में बनाए रखते है। गुजरात को अपने आने वाले मैचों में स्थिरता के साथ खेलना होगा।
गुजरात टाइटंस संभावित प्लेइंग इलेवन
रिध्दिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, हार्दिक पंड्या, गुरकीरत सिंह मान, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, प्रदीप सांगवान, लॉकी फर्गुयसन, विजय शंकर, मोहम्मद शमी।
लखनऊ सुपर जायंट्स 11 मैचों में 16 पाइंट के साथ पाइंट्स टेबल पर पहले नंबर पर है तो वहीं दूसरी ओर गुजरात टाइटंस 11 मैच में 16 पाइंट के साथ दूसरे नंबर पर विराजमान है। प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करने के लिए आज दोनों टीमें अपना सर्वश्रेष्ठ दिखाने में कोई कमी नहीं रखेगी।
Tags: आईपीएल 2022, गुजरात टाइटन्स, लखनउ सुपर जायंट्स, हार्दिक पांड्या,