ipl-2022-lsg-vs-dc RISHABH PANT

आज मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 15वां मैच खेला गया. जहाँ लखनऊ सुपरजांयट (LUCKNOW SUPERGIANT) और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें आमने-सामने थी. केएल राहुल (KL RAHUL) ने टॉस जीत गेंदबाजी का फैसला किया. जिसके बाद दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) की टीम ने 20 ओवर में 149 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा लखनऊ सुपरजांयट (LSG) की टीम ने 6 विकेट से कर लिया. ऋषभ पंत (RISHABH PANT) की गलती टीम को भारी पड़ गई.

दिल्ली कैपिटल्स ने दिया था 150 रनों का लक्ष्य

डेविड वॉर्नर को फैंस ने जमकर किया ट्रोल वहीं पृथ्वी शॉ का दिखा जलवा
IPL 2022 LSG vs DC DAVID WARNER

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) की टीम को अच्छी शुरूआत मिली. पृथ्वी शॉ ने मात्र 34 गेंदो में 61 रनों की शानदार पारी खेली. वहीं डेविड वॉर्नर (DAVID WARNER) ने 12 गेंदो में मात्र 4 रन ही बनाए. जबकि रॉवमैन पॉवेल भी सिर्फ 3 रन ही बना सके. जिसके बाद कप्तान ऋषभ पंत (RISHABH PANT) भी आज आक्रामक बल्लेबाजी नहीं कर सके.

जिसके कारण उन्होंने 36 गेंदो में 39 रन ही बनाए. जबकि सरफराज खान (SARFARAZ KHAN) ने 36 रनों की अहम पारी खेली. जिसके कारण ही दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 20 ओवर में 149 रन ही बनाए. लखनऊ सुपरजांयट के लिए रवि बिश्वोई (RAVI BISNOI) ने 2 विकेट तो वहीं कृष्णपा गौतम ने भी 1 विकेट अपने नाम किया. गेंदबाजो ने लखनऊ के लिए अच्छा प्रदर्शन किया.

ऋषभ पंत की गलती से हारी दिल्ली कैपिटल्स की टीम

लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपरजांयट के लिए कप्तान केएल राहुल (KL RAHUL) ने 24 रन बनाए तो वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज क्विटंन डी कॉक ने 80 रनों की शानदार पारी खेली. हालांकि नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने उतरे इविन लुईस ने मात्र 5 रन बनाए. जिसके बाद नंबर 5 पर बल्लेबाजी करने उतरे क्रुनाल पांडया (KRUNAL PANDYA) ने 23 रनों की पारी खेली.

जिसके कारण ही लखनऊ सुपरजांयट (LUCKNOW SUPERGIANT) की टीम ने 6 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया. दिल्ली कैपिटल्स के लिए ललित यादव ने 1 विकेट तो वहीं कुलदीप यादव (KULDEEP YADAV) ने 2 विकेट अपने नाम किया. ऋषभ पंत का (RISHABH PANT) गलत समय में एनरिच नोर्ते से गेंदबाजी करना टीम को भारी पड़ गया.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *