IPL 2022, LSG VS DC: ऋषभ पंत ने इन खिलाड़ियो को ठहराया शर्मनाक हार का जिम्मेदार, बताया अगले मैच में क्या करेंगे

आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 45वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और ऋषभ पंत (RISHABH PANT) की टीम दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 195 रन का स्कोर दिल्ली कैपिटल्स (DC) के सामने रखा। दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीम 189 रन ही बना सकी, मैच को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 6 रनों से जीत लिया।
कप्तान ऋषभ पंत व मिचेल मार्श ने बदला मैच का रुख

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के 195 रनों के जवाब में उतरी दिल्ली कैपिटल्स (DC) की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (PRITHVI SHAW) व डेविड वार्नर (DAVID WARNER) 12 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गए। इसके बाद आए मिशेल मार्श व कप्तान ऋषभ पंत ने तेजी से रन बटोरे। टीम मजबूत स्थिति में पहुंचती, इससे पहले ही मिचेल 20 गेंदों पर 37 रन बनाकर प्वेलियन लौट गए।
हालांकि कप्तान ऋषभ पंत (RISHABH PANT) रुके रहे और टीम के लिए संघर्ष करते हुए शानदार 30 गेंदों पर 44 रन बनाए। इसके रोवमैन पॉवेल (ROVMAN POWELL) व अक्षर पटेल(AXER PATEL) ने ने शानदार बल्लेबाजी की लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। पॉवेल ने 21 गेंद पर 35 रन व अक्षर पटेल ने 24 गेंद पर 42 रन की पारी खेली।
ऋषभ पंत ने इन्हें ठहराया हार का जिम्मेदार
हार के बाद कप्तान ऋषभ पंत ने बातचीत के दौरान पोस्ट मैच प्रेजेटेशन सेरेमनी में कहा कि
“ मुझे लगता है कि यह (हार) मुश्किल है, लेकिन हमें क्लोज़ मुकाबलों को जीतना शुरू करना होगा. हम कुछ मैचों में इस सीज़न जीत के काफी करीब आए लेकिन फिर भी जीत नहीं पाए. मैं खुशी हूँ कि गेंदबाजों ने खराब शुरुआत के बावजूद मैच में वापसी करवाई. लेकिन इस तरह के विकेटों पर जब गेंदबाजों ने मदद का हाथ बढ़ाया तो हमें बैटिंग यूनिट के रूप में भी अच्छा प्रदर्शन करना होगा.”
उन्होंने आगे कहा कि-
Tags: आईपीएल 2022, ऋषभ पंत, दिल्ली कैपिटल्स,“मिचेल मार्श जिस तरह से बल्लेबाजी कर रहे थे, उन्हें देखकर वाकई अच्छा लगा. लेकिन एक बल्लेबाजी यूनिट के रूप में हमें उन 30, 40 को बड़े स्कोर में तब्दील करना शुरू करना होगा. उम्मीद है कि हम इसको (टूर्नामेंट) पलट सकते हैं. एक टीम के रूप में बहुत सारे पॉज़िटिव हैं और ज़्यादा कुछ डिस्कस करने के लिए नहीं है लेकिन हम अगले मैच में खुद को सुधारना चाहेंगे.”

