IPL 2022, LSG vs DC: कप्तान केएल राहुल ने क्विटंन डी कॉक के बजाय इस खिलाड़ी को दिया पूरा श्रेय, पिच के बारें में बोले चौकाने वाली बात

डीवाई पाटिल स्टेडियम में आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 15वां मैच खेला गया. जिसमें लखनऊ सुपरजांयट (LUCKNOW SUPERGIANT) और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें एक दूसरे के खिलाफ थी. केएल राहुल (KL RAHUL) ने टॉस जीत गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) ने 20 ओवर में 149 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा लखनऊ सुपरजांयट (LSG) की टीम ने 6 विकेट से कर लिया. केएल राहुल ने इन खिलाड़ियो को जीत का पूरा श्रेय दिया है.
केएल राहुल ने इन्हें दिया जीत का पूरा श्रेय

लगातार तीसरी जीत दर्ज करने के बाद कप्तान केएल राहुल (KL RAHUL) ने पोस्ट मैच प्रेजेटेशन सेरेमनी में कहा कि-
“मुझे लगता है कि हम (गेंद के साथ) शानदार थे पॉवरप्ले में, हमें स्पष्ट रूप से वापस जाकर इस पर काम करने की जरूरत है. लेकिन पॉवरप्ले कभी-कभी ऐसे ही चलता है. हमने उसके बाद चीजों का अच्छी तरह से आकलन किया और बेहतर गेंदबाजी की. जाहिर है, गेंदबाजों को कुछ समय पहले चीजों का आकलन करना अच्छा लगता, लेकिन पॉवरप्ले के बाद गेंदबाजी करने के लिए उन्हें लाइन, लेंथ और गति पर चर्चा करते हुए देखकर अच्छा लगा.”
उन्होंने आगे कहा कि-
” वास्तव में यही कारण था (टॉस पर उनके यह कहने पर कि उन्हें पता नहीं था कि उन्होंने गेंदबाजी करने का विकल्प क्यों चुना). हर बार पहले गेंदबाज़ी करने का कोई रीज़न नहीं होता. आप नहीं जानते कि पिच से क्या उम्मीद की जाए. प्रतियोगिता की शुरुआत में जब पिचें ताजा होती हैं. तो टीमें पहले गेंदबाजी करना चाहेंगी.”
आयुष बदोनी की कप्तान केएल राहुल ने की जमकर तारीफ

LSG vs DC ORANGE CAP PURPLE CAP
युवा बल्लेबाज आयुष बदोनी (AYUSH BADONI) की जमकर तारीफ करते हुए कप्तान केएल राहुल (KL RAHUL) ने कहा कि-
Tags: आयुष बदोनी, केएल राहुल, दिल्ली कैपिटल्स, लखनऊ सुपरजांयट,” एक बार जब टूर्नामेंट आगे बढ़ जाता है और पिचें थोड़ी पकड़ लेती हैं, तो टीमें बल्लेबाजी करना चाहेंगी. वह (बडोनी) जब भी बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं, उन्होंने अपना उत्साह बनाए रखा है और दबाव में हमारे लिए ज़बरदस्त प्रदर्शन करके दिखाया है. उसके लिए बहुत अच्छी सीख, कड़ी मेहनत करते रहना और विनम्र रहना महत्वपूर्ण है. अब तक पूरा टीम एफर्ट रहा है. जिस तरह से सभी ने कदम बढ़ाया है वह शानदार है.”
