IPL 2022, LSG vs DC: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को लखनऊ ने 6 रनों से हराया, मिचेल मार्श की गलती पड़ी भारी

आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 45वां मैच आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. जिसमें लखनऊ सुपरजांयट (LUCKNOW SUPERGINAT) के सामने दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) टीम की चुनौती थी. केएल राहुल (KL RAHUL) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, जिसे सही ठहराते हुए लखनऊ की टीम ने 20 ओवर में 195 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीम नहीं कर पाई और 6 रनों से मैच हार गई.
लखनऊ सुपरजांयट की टीम ने दिया था 196 रनों का लक्ष्य
टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपरजांयट (LUCKNOW SUPERGIANT) के कप्तान केएल राहुल (KL RAHUL) ने 77 रनों की शानदार पारी खेली. वहीं उनका साथ देते हुए क्विटंन डी कॉक (QUINTON DE KOCK) ने 23 रन बनाए. नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने उतरे दीपक हुड्डा (DEEPAK HOODA) ने 52 रनों की बेहद आक्रामक और अहम पारी खेली.
अंत में मार्कस स्टोइनिस ने 17 रन तो वहीं क्रुनाल पांडया (KRUNAL PANDYA) ने 9 रन बनाए. जिसके कारण ही लखनऊ सुपरजांयट (LSG) की टीम ने 20 ओवर में 195 रन बनाए. दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) के लिए गेंदबाजी में शार्दुल ठाकुर ने 3 अहम विकेट चटकाए. वहीं अन्य गेंदबाज बुरी तरह से फेल हो गए. जिसमें ललित यादव (LALIT YADAV), मुस्ताफिजुर रहमान और चेतन सकरिया का नाम नजर आ रहा है.
दिल्ली कैपिटल्स को मिली एक और मैच में हार
लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) के दोनों सलामी बल्लेबाज फेल हो गए. पृथ्वी शॉ (PRITHVI SHAW) ने जहाँ 5 रन तो वहीं डेविड वॉर्नर ने मात्र 3 रन ही बनाए. नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने उतरे मिचेल मार्श ने 37 रन बनाए, तो वहीं कप्तान ऋषभ पंत (RISHABH PANT) ने भी 44 रनों की अहम पारी खेली. रोवमैन पॉवेल ने भी 35 रन जरूर बनाए. लेकिन वो टीम के काम नहीं आ सके.
अंत में अक्षर पटेल (AXAR PATEL) ने 42 रन बनाए. जिसके बाद भी दिल्ली की टीम 6 रनों से हार गए. लखनऊ सुपरजांयट (LUCKNOW SUPERGIANT) के लिए मोहसिन खान (MOHSIN KHAN) ने 4 विकेट तो वहीं रवि बिश्नोई (RAVI BISNOI) और कृष्णपा गौतम ने 1-1 विकेट अपने नाम किया. जिसके कारण ही दिल्ली की टीम एक और हार का सामना करना पड़ा.
Tags: ऋषभ पंत, दिल्ली कैपिटल्स, मोहसिन खान, लखनऊ सुपरजांयट,