IPL 2022: लसिथ मलिंगा ने दावा करते हुए कहा कि जल्द ही मुंबई इंडियंस करेगी आईपीएल में वापसी, बताई उसकी वजह

By Shadab Ahmad On April 18th, 2022
लसिथ मलिंगा ने दावा करते हुए कहा कि जल्द ही मुंबई इंडियंस करेगी IPL में वापसी

आईपीएल (IPL) के 15वें सीजन में अब तक सबसे खराब प्रदर्शन वाली टीम मुंबई इंडियंस (MI) को राजस्थान रॉयल्स (RR) के गेंदबाजी कोच लसिथ मलिंगा (LASITH MALINGA) ने प्रोत्साहित किया है। उन्होंने अपने ट्वीटर हैंडल पर लिखकर टीम की वापसी की आशाएं जताई हैं। बता दें कि मुंबई इंडियंस (MI) अब तक अपने खेले गए 6 मैच गवां चुकी है। टीम अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रही है।ऐसे में लसिथ मलिंगा (LASITH MALINGA) का प्रोत्साहन टीम को नयी ऊर्जा प्रदान कर रहा है।

लसिथ मलिंगा ने कहा अब बेहतर प्रदर्शन करेगी मुंबई इंडियंस

राजस्थान रॉयल्स (RR) के गेंदबाजी कोच लसिथ मलिंगा (LASITH MALINGA) ने अपने ट्वीटर हैंडल पर लिखी पोस्ट में माना है कि मुंबई इंडियंस अपने बुरे दौर से गुजर रही है। बता दें कि इस सीजन के आईपीएल (IPL) प्वाइंट टेबल में वो अंतिम पायदान पर है। उन्होंने टीम को ढांढस बधाते हुए लिखा है कि

” मुंबई इंडियंस (MI) हमेशा वापसी करने वाली टीम रही है. इस बार चाहे वे प्लेऑफ में पहुंचे या नहीं लेकिन वे सीजन का अंत बेहतर ढंग से करेंगे. आप सब उनसे सीजन में एक बेहतर अंत की उम्मीद कर सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि उनके मुख्य समूह और सहयोगी स्टाफ निश्चित रूप से इस टीम की वापसी करवाएंगे।”

गेंदबाजी को लेकर मुंबई इंडियंस पर उठते रहे हैं सवाल

मुंबई इंडियंस (MI) की सभी हार में सबसे कमजोर कड़ी गेंदबाजी साबित हुई है। टीम में जसप्रीत बुमराह (JASPREET BUMRAH) के अलावा कोई गेंदबाज बेहतर प्रदर्शन नहीं कर सका है। टीम में जोफ्रा आर्चर (JOFRA ARCHAR) पर 8 करोड़ रुपए खर्च किए जाने को लेकर व ट्रेंट बोल्ट (TRENT BOULT) व दीपक चाहर (DEEPAK CHAHAR) को बाहर किया जाना भी फैंस के दिमाग में घूम रहा है।

इसको लेकर कई पूर्व क्रिकेटर ने भी सवाल उठाए हैं। कई क्रिकटरों ने तो यहां तक कह दिया है कि आगामी वर्षों की रणनीति क्रिकेट में संभव नहीं है। वहीं दूसरी ओर टीम की बल्लेबाजी पर सवालिया निशान लगा है। कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) की ओर से कोई बड़ी पारी न खेले जाने को लेकर फैंस खासे नाराज हैं।

Tags: आईपीएल 2022, मुंबई इंडियस, राजस्थान रॉयल्स, लसिथ मलिंगा,
Exit mobile version