IPL 2022, RR vs GT: राजस्थान रॉयल्स के इस खिलाड़ी को पिता से मिलती थी बहुत मार, बन गया है सबका फेवरेट

आईपीएल (IPL) के इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स के लिए डेब्यू करने वाली खिलाड़ी कुलदीप सेन (KULDEEP SEN) को कोच एरिल एंथोनी (ARIL ANTHONI) ने 4 साल तक उनको कोई ट्रायल नहीं देने दिया। अब कुलदीप सेन (KULDEEP SEN)ने आईपीएल (IPL) में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। राजस्थान रॉयल्स (RR) व लखनउ सुपर जायंट्स (LSG) के मैच में आखिरी ओवर में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज मार्कस स्टाेइनिस को 3 गेंदें डॉट कराई जबकि आखिरी ओवर में 15 रन लखनउ सुपर जायंट्स (LSG)को चाहिए थे। इसके बाद कुलदीप सेन (KULDEEP SEN) के बारे में खोज शुरू हो गई।
राजस्थान रॉयल्स के इस खिलाड़ी के पिता 8 हजार रुपए की करते हैं नौकरी
वैसे तो राजस्थान रॉयल्स के कुलदीप सेन (KULDEEP SEN) मध्य प्रदेश रीवा जिले के रहने वाले हैं। इनके पिता रामपाल (RAMPAL) सैलून चलाते हैं और महीने में आठ हजार रुपए की कमाई कर लेते हैं। उनके पिता ने बताया है कि मेरे पास आज समय नहीं है, बड़ी संख्या में ग्राहक आ रहे हैं। उन्होंने बताया है कि कुलदीप सेन (KULDEEP SEN) ने उन्हें गौरवांनित किया है लेकिन उन्होंने कभी उसका सपोर्ट नहीं किया।
कुलदीप सेन (KULDEEP SEN) जब स्कूल के समय क्रिकेट खेलने की बात करता था तो मैंने उसको मारा था लेकिन उसने कभी अपने सपने नहीं छोड़े। कुलदीप सेन (KULDEEP SEN) के पिता ने बताया है कि कुलदीप सेन को यहां तक पहुंचाने में मप्र के अंडर-19 के पूर्व क्रिकेटर और कोच एरिल एंथोनी का रोल अहम रहा है।
गेंदबाजी एक्शन में सुधार कराने में लग गए थे 4 साल
कोच एरिल एंथोनी (ARIL ANTHONI) ने बताया है कि एमआरएफ पेस फांउडेशन में एक बार पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज डेनिस लिली ने कहा था कि कोई भी टैलेंट नॉन क्रिकेटिंग समस्या के कारण खराब नहीं होना चाहिए और इस चीज को लेकर मैंने गांठ बांध ली थी। राजस्थान रॉयल्स के कुलदीप सेन (KULDEEP SEN) ने बताया कि उसे बाउंसर फेंकना पसंद है लेकिन वह शुरुआत में एक ओवर में एक या दो बार चक करता था।
इस कारण मैंने उसे 4 साल तक किसी भी ट्रायल में नहीं भेजा। यहां तक की डिस्ट्रिक्ल लेवल के ट्रायल में भी नहीं जाने दिया। इसे सही करने में मुझे 4 साल का समय लगा। एक्शन सही होने के बाद कुलदीप सेन (KULDEEP SEN) 2018-19 में पहली बार रणजी ट्रॉफी में उतरे। अपने पहले ही फर्स्ट क्लास सीजन के 8 मैच में उन्होंने 25 विकेट लिए। कोच ने बताया कि मैंने एमआरएफ पेस फाउंडेशन की ट्रेनिंग के दौरान जो कुछ भी सीखा, मैंने उसे कुलदीप को सिखाने की कोशिश की। कुलदीप के करियर की बात करें ताे उन्होंने 16 फर्स्ट क्लास मैच में 44 और 19 टी20 मैच में 13 विकेट लिए हैं।
Tags: आईपीएल 2022, कुलदीप सेन, गुजरात टाइटंस, राजस्थान रॉयल्स,