इन 5 कारणों की वजह से आईपीएल 2022 के इस शानदार सीजन को कभी नहीं भूल सकते फैंस, खट्टी-मिट्टी यादों को जानिए

By Twinkle Chaturvedi On May 31st, 2022
इन 5 कारणों की वजह से आईपीएल 2022 के इस शानदार सीजन को कभी नहीं भूल सकते फैंस, खट्टी-मिट्टी यादों को जानिए

आईपीएल 2022 (IPL) का 15वां सीजन सफलतापूर्वक भारत में खत्म हो चुका हैं। गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) के रूप में आईपीएल लीग को एक नई विजेता मिली हैं। गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) ने आईपीएल फाइनल में राजस्थान रॉयल्स (RAJASTHAN ROYALS) को 7 विकेट से हराकर चमचमाती ट्रॉफी अपने नाम की। हर सीजन हम मैदान के बीच, स्टेडियम में खिलाड़ियों और फैंस को उनके कुछ पलों के साथ देखते हैं।

उनके ये पल आईपीएल में चर्चा का विषय बन जाते हैं। आज हम आपको आईपीएल के वो 5 कारण बताने वाले है, जिसे फैंस कभी नहीं भूल सकते हैं। आइए जानते हैं-

आईपीएल में पहली बार विराट कोहली तीन बार हुए गोल्डन डक पर आऊट

Watch: Virat Kohli looks towards sky in disbelief after getting out - Sky247.net

आईपीएल 2022 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर क्वालिफायर-2 तक जरूर पहुंची। लेकिन इस बार भी ट्रॉफी पकड़ने तक का सफर तय नहीं कर पायी। आईपीएल के पूरे सीजन में विराट कोहली खराब फॉर्म से जूझे हैं। इस सीजन किंग कोहली सिर्फ दो अर्धशतक बनाने में कामयाब हुए हैं। विराट कोहली ने इस सीजन 16 पारियों में सिर्फ 341 रन बनाए हैं।

इस सीजन विराट कोहली तीन बार शून्य पर आऊट हुए। पूरे सीजन फैंस ने इंतजार किया कि कोहली का फॉर्म वापस आए। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। आईपीएल में विराट कोहली को ऐसे देखना फैंस के लिए किसा बुरे सपने से कम नहीं हैं। वो विराट के इस दृश्य को कभी भुलाए नहीं भूल सकते हैं।

आईपीएल में पहली बार चैंपियन गेम दिखाने में असफल रही हिटमैन की मुंबई इंडियंस

Indian pacer part of IPL commentary panel, likely to be signed by Mumbai Indians - Report - Sports News

आईपीएल 2022 का यह सीजन मुंबई इंडियंस के लिए सबसे खराब रहा हैं। आईपीएल की सबसे सफल टीम अपना चैंपियन गेम दिखाने में असफल रही हैं। इस सीजन मुंबई इंडियंस ने 14 मुकाबले खेले हैं जिसमें से सिर्फ 4 मुकाबलों में टीम को जीत मिली हैं। पहली बार मुंबई इंडियंस लगातार 8 मुकाबले हारी हैं। मुंबई को सीजन की पहली जीत अपने 9वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मिली थी। मुंबई इंडियंस इस सीजन लीग से बाहर होने वाली पहली टीम बनी थी। मुंबई का यह साल कोई भी फैंस कभी भी नहीं भूल सकते।

आईपीएल 2022 विजेता गुजरात टाइटंस का प्रदर्शन

IPL 2022 final | Hardik Pandya-inspired Gujarat Titans cap a remarkable campaign with title - The Hindu

गुजरात टाइटंस ने अपने पहले ही साल में आईपीएल की चमचमाती ट्रॉफी को अपने नाम कर लिया हैं। नई टीम होने के बावजूद शुरू से ही गुजरात का बाकी नौवों टीमों में दबदबा रहा हैं। इस टीम को शुरूआत मे फैंस से कुछ खास प्यार नहीं मिला था इसकी घोषणा खुद गुजरात के खिलाड़ियो ने ही की हैं लेकिन लीग के मध्य आते-आते यह सबकी फेवरेट बन गई हैं।

लीग के मुकाबलों में 20 अंक अर्जित कर सबसे पहले प्लेऑफ पर पहुंची थी। क्वालिफायर-1 में राजस्थान को हराकर फाइनल में प्रवेश किया और एक बार फिर फाइनल मुकाबले में राजस्थान को ही हराकर अपनी पहली आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की। पूरे सीजन गुजरात के प्रदर्शन ने सबका दिल जीता और इस टीम के शानदार प्रदर्शन को फैंस कभी नहीं भूल सकते हैं।

 आईपीएल 2022 में ऋषभ पंत का अपनी टीम के बल्लेबाजों को वापस बुलाना

Watch Video No Ball Controversy in DC vs RR Match Rishabh Pant Called Batters in IPL 2022 | ऋषभ पंत ने बल्लेबाजों को बाहर आने का किया इशारा, मैदान में घुसे कोच

आईपीएल 2022 में अंपायरिंग को लेकर कई विवाद देखने को मिले। उसी में एक मैच दिल्ली और राजस्थान के बीच हुआ जिसमें नो बॉल को लेकर विवाद पैदा हुआ। दरअसल रोवमैन पॉवेल स्ट्रॉइक पर थे और वो राजस्थान के गेंदबाज मैकॉय की जमकर धुनाई कर रहे थे। फिर एक गेंद पॉवेल के कमर के ऊपर से होकर गयी उनको लगा यह नो बॉल होगी। लेकिन अंपायर ने इसे नो बॉल नहीं दिया।

इस दृश्य को फैंस कभी भूले नहीं भूल सकते। ऋषभ पंत ने बल्लेबाजी कर रहे बल्लेबाजों को मैदान से वापस आने का हुकूम दिया था। जिसके बाद टीम की अंपायर के साथ भी बहस हुई। पंत के इस हरकत के कारण उनके ऊपर मैच फीस का 100 प्रतिशत का जुर्माना लगा था। ऋषभ पंत के इस व्यवहार को आईपीएल के फैंस कभी भी नहीं भूल सकते हैं।

आईपीएल 2022 में सबसे बड़ी जर्सी का बना विश्व रिकॉर्ड

IPL 2022: IPL Sets Guinness World Record, Launches Largest Cricket Jersey Sized 66*42 Metres

आईपीएल 2022 का फाइनल 29 मई 2022 को दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट मैदान नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया थाा। लगभग तीन साल के बाद बीसीसीआई ने आईपीएल क्लोजिंग सेरेमनी का आयोजन किया था। इस क्लोजिंग सेरेमनी में बीसीसीआई ने सबसे बड़ी जर्सी बनाकर गिनिज बुक ऑफ विश्व रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवा लिया हैं। यह पल हर भारतीय क्रिकेट फैंस को गौरवान्वित करता हैं फैंस इसे कभी नहीं भूस सकते हैं।

 

Tags: आईपीएल 2022, आईपीएल फाइनल, ऋषभ पंत, गुजरात टाइटंस, राजस्थान रॉयल्स, विराट कोहली,