IPL 2022: केएल राहुल पर हार के बाद आई एक और मुसीबत, मार्कस स्टोइनिस के गलतियों का भुगतना होगा अंजाम

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के कप्तान केएल राहुल (KL RAHUL) पर हार के बाद एक और मुसीबत का सामना करना होगा। इसको मैच के दौरान अपने टीम के खिलाड़ी मार्कस स्टोइनिस (MARCUS STOINIS) की गलतियों का परिणाम भुगतना होगा। इसके लिए उनके मैच की 20 प्रतिशत फीस की धनराशि काटी जाएगी। केएल राहुल (KL RAHUL) की कप्तानी वाली टीम लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) मंगलवार को आईपीएल (IPL) के 31 वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) से हार गई थी।
मार्कस स्टोइनिस ने आउट होने पर किया था अपशब्द का प्रयोग
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी की। शुरुआती ओवर में टीम लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी की। टीम के सलामी बल्लेबाज अनुज रावत (ANUJ RAWAT) व विराटा कोहली (VIRAT KOHLI) को जल्दी आउट कर दिया लेकिन टीम के कप्तान फॉफ डू प्लेसिस (FAF DU PALSSIS) क्रीज पर खड़े रह गए। उन्होंने 64 गेंद पर 96 रन की पारी खेली। इस शानदार पारी की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने 181 रन का लक्ष्य टीम के सामने रखा।
जवाब में उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की टीम शुरुआत खराब रही। कप्तान केएल राहुल (KL RAHUL) व कुणाल पांडया (KUNAL PANDYA) के अलावा अन्य बल्लेबाज फ्लाप साबित हुए। मार्कस स्टोइनिस (MARCUS STOINIS) कुछ कोशिशें की लेकिन वो हेजलवुड की गेंद का शिकार हो गए। बाद में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की टीम 18 रनों से मैच को हार गई। मार्कस स्टोइनिस (MARCUS STOINIS) आउट होने से पहले एक गेंद पर पहले बाहर जाती गेंद को वाइड मांग रहे थे लेकिन अपंयार की ओर से वाइड न देने पर अपशब्द का प्रयोग किया। इसके लिए उनको फटकार लगी है।
केएल राहुल की आचार संहिता के उल्लघन के लिए कटी फीस
केएल राहुल (KL RAHUL) की टीम लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)के मैच हारने के बाद उनको आईसीसी की आचार संहिता का उल्लघन करने का दोषी पाया गया है। इसके लिए उनकी मैच फीस का 20 प्रतिशत हिस्सा कट गया है। बता दें कि लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) अब तक अपने 7 मैचों में सिर्फ मैच जीत सकी है।
वो पॉइटंस टेबल में फिलहाल चौथे नंबर पर है जबकि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) लखनऊ सुपर जायंट्स को हराने के बाद अब दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने अब तक अपने 7 मुकाबलों में 5 मुकाबले जीते हैं। रॉयल चैलेंजर्स बैंंगलोर अब तक चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) व पंजाब किंग्स (PBKS) के ही मैच हारी है, बाकी सभी टीमों को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने हराया है।
Tags: आईपीएल 2022, केएल राहुल, लखनऊ सुपर जाइंट्स,