IPL 2022, KKR vs SRH: सनराइजर्स हैदराबाद ने मैच जीतकर पॉइंटस टेबल को बनाया मजेदार, केकेआर को हुआ बड़ा नुकसान

By Aditya tiwari On April 16th, 2022
सनराइजर्स हैदराबाद ने मैच जीतकर पॉइंटस टेबल को बनाया मजेदार

मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में आज आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 25वां मुकाबला खेला गया. जिसमें कोलकाता नाईट राइडर्स (KOLKATA KNIGHT RIDERS) और सनराइजर्स हैदराबाद (SUNRISERS HYDERABAD) की टीमें आमने-सामने नजर आयी. केन विलियमसन (KANE WILLIAMSON) ने टॉस जीत बल्लेबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद केकेआर (KKR) ने 20 ओवर में 175 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा हैदराबाद की टीम ने 7 विकेट से कर लिया. पॉइंटस टेबल की दौड़ अब मजेदार हो गई हैं.

कोलकाता नाईट राइडर्स को हुआ पॉइंटस टेबल में बड़ा नुकसान

kkr-vs-srh shreyas iyer lose

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाईट राइडर्स (KOLKATA KNIGHT RIDERS) के नीतीश राणा (NITISH RANA) ने 54 रनों की शानदार पारी खेली है. जिसके कारण ही केकेआर (KKR) की टीम ने 20 ओवर में 175 रन बनाए. टी नटराजन ने हैदराबाद के लिए 3 अहम विकेट हासिल किया है.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद (SUNRISERS HYDERABAD) के लिए राहुल त्रिपाठी (RAHUL TRIPATHI) ने मात्र 37 गेंदो पर 71 रनों की शानदार पारी खेली.  जिसके कारण ही उनकी टीम ने मैच 7 विकेट से अपने नाम कर लिया. इस हार के बाद कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम पॉइंटस टेबल में नंबर 4 पर नजर आ रही है. वहीं जीत के बाद सनराइजर्स हैदराबाद की टीम नंबर 7 पर नजर आ रही है.

गुजरात टाइटंस टॉप पर अभी भी है बरकरार

अभी पॉइटंस टेबल में टॉप पर अब गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) की टीम नजर आ रही है. जबकि दूसरे स्थान पर राजस्थान रॉयल्स की टीम नजर आ रही है. नंबर 3 पर पंजाब की टीम तो वहीं दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) की टीम नंबर 8 पर पंहुच गई हैं. लखनऊ सुपरजांयट की टीम नंबर 5 पर नजर आ रही है.

इस बीच आरसीबी की टीम छठे नंबर पर नजर आ रही है. आखिरी पायदान पर अब मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIYANS) की टीम नजर आ रही है. जबकि अब पॉइटंस टेबल में 9वें स्थान पर रवींद्र जडेजा की चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) की टीम नजर आ रही है.

यहाँ पर देखें पॉइंटस टेबल

Tags: आईपीएल 2022, कोलकाता नाईट राइडर्स, गुजरात टाइटंस, सनराइजर्स हैदराबाद,
Exit mobile version