मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 30वां मुकाबला खेला गया. जहाँ कोलकाता नाईट राइडर्स (KOLKATA KNIGHT RIDERS) और राजस्थान रॉयल्स (RAJSTHAN ROYALS) की टीमें आमने-सामने नजर आयी. श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) ने टॉस जीत गेंदबाजी का फैसला किया. जिसके बाद राजस्थान ने 20 ओवर में 217 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा केकेआर नहीं कर पायी और 7 रनों से कर गई. संजू सैमसन ने युजवेंद्र चहल के बजाय इस खिलाड़ी को जीत का श्रेय दिया है.
संजू सैमसन ने इस खिलाड़ी को दिया जीत का श्रेय

रोमांचक मैच में मिली इस जीत पर कप्तान संजू सैमसन (SANJU SAMSON) ने पोस्ट मैच प्रेजेटेशन सेरेमनी में कहा कि-
” मैच अंत में तनावपूर्ण हो गया था, खिलाड़ियों की गुणवत्ता ने इसे बहुत दिलचस्प बना दिया. जीत के लिए बहुत खुश हूँ. कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिनका सही समय पर इस्तेमाल करना जरूरी होता है. मैं एक टीम के रूप में केकेआर का सम्मान करता हूं. हमने कभी नहीं सोचा था कि हम खेल में हैं. हम भाग्यशाली हैं कि हमारे पास महान खिलाड़ी हैं. रसेल को जिस तरह अश्विन ने आउट किया वो सराहनीय है और मैकोय एक दिलचस्प खिलाड़ी है. वह ज्यादा बात नहीं करते हैं, लेकिन लगता है कि वह अपने गेंदबाजी कौशल पर नियंत्रण रखते हैं.”
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अगला मैच खेलेगी राजस्थान रॉयल्स

संजू सैमसन (SANJU SAMSON) के कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स (RAJSTHAN ROYALS) टीम का अगला मुकाबला 22 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) के खिलाफ होना है. जो मैच पुणे के एमसीए स्टेडियम में खेला जाना है. हालांकि इस मुकाबले पर अब खतरा मंडरा रहा है, क्योकिं दिल्ली की टीम पर कोविड को खतरा आ चुका है. मिचेल मार्श (MITCHELL MARSH) को कोविड हो गया है. अब सबकी नजरें आईपीएल गवर्निंग कांउसिल के अगले फैसले पर टिकी हुई हैं. अगले मैच में जीत दर्ज करके टीम पॉइंटस टेबल में टॉप पर जा सकती है.

Leave a Reply