IPL 2022, KKR vs RR: संजू सैमसन ने इन खिलाड़ियो को ठहराया हार का जिम्मेदार, बताया कब हाथ से निकल गया था मैच

वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 47वां मुकाबला खेला गया. जहाँ पर राजस्थान रॉयल्स (RAJSTHAN ROYALS) और कोलकाता नाईट राइडर्स (KOLKATA KNIGHT RIDERS) एक दूसरे के खिलाफ थी. जिसमें श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) ने टॉस जीत गेंदबाजी का फैसला किया. राजस्थान रॉयल्स (RR) ने 20 ओवर में 152 रनों का स्कोर खड़ा किया था. जिस लक्ष्य का पीछा केकेआर (KKR) ने 7 विकेट से कर लिया. संजू सैमसन ने इन खिलाड़ियो को ठहराया हार का जिम्मेदार.
संजू सैमसन ने बताया हार की सबसे बड़ी वजह
हार की सबसे बड़ी वजह बताते हुए राजस्थान रॉयल्स (RAJSTHAN ROYALS) के कप्तान संजू सैमसन (SANJU SAMSON) ने पोस्ट मैच प्रेजेटेशन सेरेमनी में कहा कि-
“ विकेट थोड़ा धीमा था, लेकिन उन्होंने (केकेआर) भी वास्तव में अच्छी गेंदबाजी की, लेकिन जिस तरह की बल्लेबाजी हमने की थी, हम थोड़ी और बॉउन्ड्री मारते और मैच को अच्छी तरह खत्म करते. मुझे लगता है कि हम 15-20 रन से कम थे. पिछले कुछ मैचों में थोड़ी परेशानी होने के कारण अब अच्छा महसूस हो रहा है और मैं ठीक हो रहा हूं. यह एक महान प्रयास है (गेंद के साथ), हमने खेल में कुछ वास्तविक लड़ाई दिखाई और हमारी एनर्जी वास्तव में अच्छी थी.”
इन खिलाड़ियो को संजू सैमसन ने ठहराया हार का जिम्मेदार
IPL 2022, KKR vs RR, STAT: इस मैच में बने 9 बड़े रिकॉर्ड, हार के बाद भी कप्तान संजू सैमसन ने रच दिया एक नया इतिहास
लगातार दूसरे मैच में राजस्थान रॉयल्स (RAJSTHAN ROYALS) की टीम को हार का सामना करना पड़ा है. इसके बारें में बात करते हुए संजू सैमसन (SANJU SAMSON) ने कहा कि-
Tags: कोलकाता नाईट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स, संजू सैमसन,“ निजी तौर पर हमें थोड़ी और बेहतर बल्लेबाजी करनी चाहिए थी. बेशक, अगला टॉस जीतना सुनिश्चित करें. हमें खेल को ध्यान से पड़ना होगा और आपके साथ कौन बल्लेबाजी कर रहा है इस पर ध्यान देना होगा, गलत समय पर विकेटों ने खुद को गति के साथ आगे बढ़ने से रोक दिया. साझेदारी बनाना चाहता था और जब मैं कड़ी मेहनत करना चाहता था तो मुझे लगता है कि उन्होंने वास्तव में अच्छी गेंदबाजी की और हम अपने शॉट्स को अंजाम नहीं दे सके.”