IPL 2022, KKR vs RR: राजस्थान रॉयल्स ने केकेआर को हराकर बदल दिया पॉइंटस टेबल का सारा खेल, रोमांचक हुई नॉकआउट की जंग

By Aditya tiwari On April 19th, 2022
राजस्थान रॉयल्स ने केकेआर को हराकर बदल दिया पॉइंटस टेबल का सारा खेल

आज आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 30वां मुकाबला मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला गया. जहाँ कोलकाता नाईट राइडर्स (KOLKATA KNIGHT RIDERS) और राजस्थान रॉयल्स (RAJSTHAN ROYALS) की टीमें आमने-सामने थी. श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीम ने 20 ओवर में 217 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा केकेआर (KKR) नहीं कर पायी और 7 रनों से कर गई. पॉइंटस टेबल की दौड़ अब मजेदार हो गई हैं.

राजस्थान रॉयल्स पॉइंटस टेबल में टॉप 2 में पंहुची

युजवेंद्र चहल हैट्रिक लेकर सोशल मीडिया पर छाए, जोस बटलर का दिखा जलवा

kkr-vs-rr yuzvendra chahal hit

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर (JOS BUTTLER) ने 103 रनों की शानदार पारी खेली. जबकि कप्तान संजू सैमसन (SANJU SAMSON) ने मात्र 19 गेदों में ही 38 रनों की अच्छी पारी खेली. राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 20 ओवर मे 217 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाईट राइडर्स (KOLKATA KNIGHT RIDERS) के लिए आरोन फिंच (AARON FINCH) ने 58 रनों की पारी मात्र 28 गेंदो में ही खेली.

श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) ने नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए 85 रनों की शानदार पारी खेली. जिसके बाद भी केकेआर की टीम ये मैच 7 रनों से हार गई. राजस्थान रॉयल्स के लिए युजवेंद्र चहल (YUZVENDRA CHAHAL) ने हैट्रिक सहित 5 विकेट अपने नाम किया. इस जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स (RAJSTHAN ROYALS) की टीम पॉइटंस टेबल में नंबर 2 पर पंहुच गई है. वहीं नंबर 6 पर केकेआर (KKR) की टीम अब नजर आ रही है.

गुजरात टाइटंस की टीम पॉइंटस टेबल में टॉप पर बरकरार

चेन्नई सुपर किंग्स

ipl-2022-gt-vs-csk LOST 5TH MATCH

अभी पॉइटंस टेबल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की टीम चौथे स्थान पर नजर आ रही है. जबकि पहले स्थान पर गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) की टीम नजर आ रही है. नंबर 7 पर पंजाब किंग्स (PUNJAB KINGS) की टीम बनी हुई हैं. लखनऊ सुपरजांयट (LUCKNOW SUPERGIANT) की टीम नंबर 3 पर नजर आ रही है.

इस बीच सनराइजर्स हैदराबाद (SUNRISERS HYDERABAD) की टीम चौथे नंबर पर नजर आ रही है. आखिरी पायदान पर अब मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIYANS) की टीम नजर आ रही है. जबकि अब पॉइटंस टेबल में 8वें स्थान पर ऋषभ पंत (RISHABH PANT) की दिल्ली कैपिटल्स की टीम नजर आ रही है. 9वें नंबर पर अभी भी सीएसके की टीम नजर आ रही है.

यहाँ पर देखें पॉइंटस टेबल

 

Tags: आईपीएल 2022, कोलकाता नाईट राइडर्स, गुजरात टाइटंस, राजस्थान रॉयल्स,