जोस बटलर का सोशल मीडिया पर चला जादू, केकेआर को फैंस ने किया ट्रोल
ipl-2022-kkr-vs-rr jos buttler

मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में आज आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 30वां मुकाबला खेला जा रहा है. जहाँ पर कोलकाता नाईट राइडर्स (KOLKATA KNIGHT RIDERS) और राजस्थान रॉयल्स (RAJSTHAN ROYALS) की टीमें आमने-सामने नजर आ रही है. श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. जिसके बाद राजस्थान की टीम ने 20 ओवर में 217 रन बनाए. सोशल मीडिया पर शतक लगाने वाले जोस बटलर (JOS BUTTLER) का जलवा दिखा. वहीं फैंस ने केकेआर (KKR) के गेंदबाजों को जमकर ट्रोल किया.

जोस बटलर का सोशल मीडिया पर चला जादू, केकेआर को फैंस ने किया ट्रोल

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर (JOS BUTTLER) ने 103 रनों की शानदार पारी खेली. वहीं सलामी बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने 24 रन बनाए. जबकि कप्तान संजू सैमसन (SANJU SAMSON) ने मात्र 19 गेदों में ही 38 रनों की अच्छी पारी खेली. शिमरॉन हेटमायर (SHIMRON HEYMYER) ने अंत में 26 रन बनाए. रियान पराग और करूण नायर बुरी तरह से फेल हो गए.

लेकिन उसके बाद भी राजस्थान रॉयल्स (RAJSTHAN ROYALS) की टीम ने 20 ओवर मे 217 रन बनाए. कोलकाता के लिए गेंदबाजी में सुनील नरेन ने 2 विकेट तो वहीं शिवम मावी और पैट कमिंस (PAT CUMMINS) ने भी 1-1 विकेट हासिल किया है. आंद्रे रसेल ने भी 1 विकेट झटका था. शतक लगाने वाले जोस बटलर का जलवा सोशल मीडिया पर नजर आया. वहीं केकेआर (KKR) को फैंस ने जमकर ट्रोल किया.

यहाँ पर देखें ट्वीट

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *