हर्षल पटेल और वानिंदु हसरंगा सोशल मीडिया पर छाए, जमकर ट्रोल हुई कोलकाता 
IPL 2022 KKR vs RCB HARSHAL PATEL WANINDU HASRANGA

डीवाई पाटिल स्टेडियम में आज आईपीएल 2022 (IPL 2022) का चौथा मुकाबला खेला जा रहा है. जहाँ पर कोलकाता नाईट राइडर्स (KOLKATA KNIGHT RIDERS) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (ROYAL CHALLENGERS BANGALOR) की टीमें आमने-सामने हैं. जहाँ पर फाफ डू प्लेसिस (FAF DU PLESSIS) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद कोलकाता की टीम अपनी पारी में 128 रन ही बना पाई. शानदार गेंदबाजी करने वाले हर्षल पटेल (HARSHAL PATEL) और वानिंदु हसरंगा सोशल मीडिया पर छाए रहे. वहीं कोलकाता की टीम को फैंस ने जमकर ट्रोल किया.

हर्षल पटेल और वानिंदु हसरंगा सोशल मीडिया पर छाए, जमकर ट्रोल हुई कोलकाता

IPL 2022 KKR vs RCB HARSHAL PATEL WANINDU HASRANGA

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाईट राइडर्स (KOLKATA KNIGHT RIDERS) के बल्लेबाज बुरी तरह से फेल हो गए. इनके लिए सबसे ज्यादा रन ऑलरांउडर आंद्रे रसेल (ANDRE RUSSELL) ने 25 रन बनाए. उनके अलावा कोई और बल्लेबाज 20 रनों का आकड़ा पार नहीं कर पाया. बैंगलोर के गेंदबाजों ने मैच में कोलकाता को उठने ही नहीं दिया.

वानिंदु हसरंगा ने 4 बड़े विकेट अपने नाम किया. वहीं हर्षल पटेल ने 4 ओवरों में मात्र 11 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किया. इसके अलावा आकाश दीप ने 3 तो वहीं मोहम्मद सिराज (MOHAMMED SIRAJ) ने 1 विकेट अपने नाम किया. सोशल मीडिया पर आज हर्षल पटेल (HARSHAL PATEL) और वानिंदु हसरंगा का जलवा नजर आया. वहीं कोलकाता की टीम को फैंस ने जमकर ट्रोल किया.

यहाँ पर देखें ट्वीट

https://twitter.com/Sportscasmm/status/1509188817672048644?s=20&t=2YKNlg22HsJ1FKZx-7fZuw

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *