आईपीएल 2022 (IPL 2022) का आज 8वां मुकाबला खेला गया. जिसमें पंजाब किंग्स (PANJAB KINGS) और कोलकाता नाईट राइडर्स (KOLKATA KNIGHT RIDERS) की टीमें आमने-सामने थी. श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) ने टॉस जीतकर गेंदबाजी की. जिसके बाद पंजाब किंग्स ने 20 ओवर में 137 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा कोलकाता की टीम ने 6 विकेट से कर लिया. इस हार के बाद पंजाब किंग्स की टीम को बड़ा नुकसान हुआ, वहीं कोलकाता को फायदा हुआ है.
कोलकाता नाईट राइडर्स को हुआ पॉइंटस टेबल में बड़ा फायदा

टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स (PUNJAB KINGS) के लिए भानुका राजपक्षे ने 31 रनों की पारी खेली. जिसके बाद भी पंजाब की टीम ने 20 ओवर में 137 रन ही बनाए. उमेश यादव (UMESH YADAV) ने 4 बड़े विकेट अपने नाम किया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) ने 26 रन तो वहीं आंद्रे रसेल (ANDRE RUSSELL) ने मात्र 31 गेंदो में 70 रनों की शानदार पारी खेली.
जिसके कारण ही कोलकाता की टीम ने 6 विकेट से मैच जीत लिया. इस जीत के बाद कोलकाता नाईट राइडर्स (KOLKATA KNIGHT RIDERS) की टीम 4 अंको के साथ पॉइटंस टेबल में टॉप पर पंहुच गई हैं. वहीं पंजाब को बड़ा नुकसान हुआ तो वो नंबर 7 पर पंहुच गए हैं.
राजस्थान रॉयल्स अभी भी टॉप 2 में बरकरार

आठवें मैच के बाद आईपीएल 2022 (IPL 2022) के पॉइटंस टेबल में राजस्थान रॉयल्स (RAJSTHAN ROYALS) की टीम नंबर 2 पर नजर आ रही है. इस टीम के भी 2 अंक हैं. नंबर 3 पर दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) की टीम तो वहीं नंबर 4 पर गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) की टीम 2-2 अंको के साथ बनी हुई हैं.
इस बीच 5वां स्थान लखनऊ सुपरजांयट (LUCKNOW SUPERGIANT) ने भी 2 अंको के साथ अपने पास रखा है. वहीं 6वें नंबर पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर नजर आ रही है. नंबर 8 पर चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) की टीम मौजूद है. वहीं 9वें नंबर पर मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIYANS)तो आखिरी स्थान पर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम नंबर आ रही है.
यहाँ पर देखें पॉइटंस टेबल


