IPL 2022, KKR vs MI: मुंबई इंडियंस को हराकर केकेआर ने पॉइंटस टेबल को बनाया मजेदार, 3 टीमें हो गई प्लेऑफ की रेस से बाहर

आज मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 56वां मैच खेला गया. जहाँ कोलकाता नाईट राइडर्स (KOLKATA KNIGHT RIDERS) और मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIYANS) आमने-सामने थी. जिसमें रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) ने टॉस जीत गेंदबाजी का फैसला किया था. जिसके बाद केकेआर (KKR) ने 20 ओवर में 165 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIYANS) नहीं कर पायी और 52 रनों से मैच हार गई. पॉइंटस टेबल की दौड़ अब बेहद रोमांचक हो गई हैं.
केकेआर ने पॉइटंस टेबल को बनाया रोमांचक
IPL 2022, KKR vs MI: कोलकाता नाईट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को एकतरफा मुकाबले में 52 रनों से हराया, बुमराह की मेहनत गई बेकार
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर (KKR) के लिए वेंकटेश अय्यर (VENKATESH IYER) ने 43 रनों की बेहद अहम पारी खेली. नीतीश राणा (NITISH RANA) ने भी 43 रन बनाए. जिसके कारण केकेआर (KKR) ने 20 ओवर में 165 रन ही बनाए. मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIYANS) के लिए जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH) ने 5 विकेट झटके.
लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIYANS) की टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही. ईशान किशन (ISHAN KISHAN) ने 51 रन बनाकर कुछ देर लड़ाई की, लेकिन उसके बाद भी उनकी टीम मैच 52 रनों से हार गई. जीत के साथ कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) की टीम पॉइटंस टेबल में नंबर 7 पर पंहुच गई हैं. वहीं मुंबई की टीम आखिरी पायदान पर नजर आ रही है.
लखनऊ सुपरजांयट की टीम टॉप पर है बरकरार
टेबल में तीसरे स्थान पर अब राजस्थान रॉयल्स (RAJSTHAN ROYALS) की टीम नजर आ रही है. सनराइजर्स हैदराबाद (SUNRISERS HYDERABAD) की टीम अब नंबर 6 पर नजर आ रही है. दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) की टीम इस रेस में नंबर 5वें पर नजर आ रही है. लखनऊ सुपरजांयट (LSG) की टीम इस रेस में नंबर 1 पर नजर आ रही है.
इस बीच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (ROYAL CHALLENGERS BANGALOR) की टीम चौथे नंबर पर नजर आ रही है. गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) की टीम नंबर 2 पर नजर आ रही है. पॉइटंस टेबल में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीम नंबर 9 पर नजर आ रही है. पंजाब किंग्स (PBKS) की टीम नंबर 8 पर अभी भी बनी हुई हैं.