IPL 2022, KKR vs MI: कोलकाता नाईट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को एकतरफा मुकाबले में 52 रनों से हराया, बुमराह की मेहनत गई बेकार

By Aditya tiwari On May 10th, 2022
IPL 2022, KKR vs MI: कोलकाता नाईट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को एकतरफा मुकाबले में 52 रनों से हराया, बुमराह की मेहनत गई बेकार

आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 56वां मैच आज मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला गया. जिसमें कोलकाता नाईट राइडर्स (KOLKATA KNIGHT RIDERS) और मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIYANS) की टीम आमने-सामने नजर आ रही थी. जिसमें रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. जिसके बाद केकेआर (KKR) की टीम ने 20 ओवर में 165 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIYANS) की टीम नहीं कर पायी और 52 रनों से मैच हार गई.

कोलकाता नाईट राइडर्स ने दिया था 166 रनों का लक्ष्य

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाईट राइडर्स (KOLKATA KNIGHT RIDERS) के लिए सलामी बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर (VENKATESH IYER) ने 43 रनों की बेहद अहम पारी खेली. वहीं उनका साथ देते हुए अजिंक्य रहाणे (AJINKYA RAHANE) ने भी 25 रन जोड़े. नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने उतरे नीतीश राणा (NITISH RANA) ने भी आक्रामक अंदाज में 43 रन बनाए. जबकि अंत में रिंकू सिंह ने भी नाबाद 23 रन बनाए.

आज कोलकाता के कप्तान श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) , आंद्रे रसेल, शेल्डन जैक्सन बुरी तरह से फेल हुए. जबकि सुनील नरेन, पैट कमिंस और टिम साउथी तो अपना खाता भी नहीं खोल पाए. जिसके कारण केकेआर (KKR) की टीम 20 ओवर में 165 रन ही बना सकी. मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIYANS) के लिए जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH) ने 5 विकेट को वहीं कुमार कार्तिकेय ने 2 विकेट झटके. डेनियल सैम्स और मुरूगन अश्विन ने 1-1 विकेट झटका.

मुंबई इंडियंस को मिली सीजन की 9वीं हार

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIYANS) की टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही. रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) जहाँ मात्र 2 रन तो वहीं तिलक वर्मा सिर्फ 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. ईशान किशन ने 51 रन बनाकर कुछ देर लड़ाई की, लेकिन वो काफी साबित नहीं हुए. जिसके बाद रमनदीप सिंह ने 12 रन तो वहीं टिम डेविड (TIM DEVID) ने 13 रन ही बनाए.

डेनियल सैम्स भी सिर्फ 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. अंत में किरोन पोलॉर्ड (KIERON POLLARD) ने 15 रन बनाए लेकिन उसके बाद भी उनकी टीम मैच 52 रनों से हार गई. कोलकाता नाईट राइडर्स (KOLKATA KNIGHT RIDERS) के लिए पैट कमिंस ने 3 विकेट तो वहीं आंद्रे रसेल (ANDRE RUSSELL) ने 2 विकेट झटके. जिसके कारण ही मुंबई सीजन का 9वां मुकाबला हार गई.

 

 

 

Tags: कोलकाता नाईट राइडर्स, जसप्रीत बुमराह, पैट कमिंस, मुंबई इंडियस,
Exit mobile version