IPL 2022, KKR vs DC: श्रेयस अय्यर की इस बड़ी गलती के कारण एक और मुकाबला हारी केकेआर, दिल्ली की स्थिति हुई मजबूत

By Aditya tiwari On April 29th, 2022

आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 41वां मुकाबला आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. जिसमें कोलकाता नाईट राइडर्स (KOLKATA KNIGHT RIDERS) और दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) की टीमे आमने-सामने नजर आयी थी. ऋषभ पंत (RISHABH PANT) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. केकेआर (KKR) की टीम ने 20 ओवर में 146 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीम ने 4 विकेट से कर लिया था.

कोलकाता नाईट राइडर्स ने दिया था 147 रनों का लक्ष्य

 

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाईट राइडर्स (KOLKATA KNIGHT RIDERS) की बेहद खराब खराब शुरूआत हुई. आरोन फिंच जहाँ आज 3 रन तो वहीं वेंकटेश अय्यर (VENKATESH IYER) ने 6 रन ही बनाए. इस बीच कप्तान श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) ने 42 रनो की बेहद अहम पारी खेली. बाबा इंद्रजीत मात्र 6 रन ही बना सके तो वहीं सुनील नरेन (SUNIL NARINE) अपना खाता भी नहीं खोल सके.

अंत में जरूर नीतीश राणा (NITISH RANA) ने 57 रनों की आक्रामक पारी खेली. उनका साथ देते हुए रिंकू सिंह ने 23 रन जोड़े. जिसके कारण ही केकेआर (KKR) की टीम ने 20 ओवर में 146 रन बनाए. दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) के लिए मुस्ताफिजुर रहमान ने 3 विकेट तो वहीं कुलदीप यादव (KULDEEP YADAV) ने 4 विकेट हासिल किया था. वहीं चेतन चकारिया और अक्षर पटेल (AXAR PATEL) ने 1-1 विकेट अपने नाम किया था.

दिल्ली कैपिटल्स ने रोमांचक मुकाबले में 4 विकेट से जीता

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) के लिए सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ अपना खाता भी नहीं खोल सके. लेकिन डेविड वॉर्नर (DAVID WARNER) ने 42 रनों की बेहद अहम पारी खेली. मिचेल मार्श ने 13 रन तो वहीं ललित यादव ने 22 रनों की पारी खेली. कप्तान ऋषभ पंत (RISHABH PANT) सिर्फ 2 रन ही बना सके. रोवमैन पॉवेल ने 33 रनों की पारी खेली.

अंत में अक्षर पटेल (AXAR PATEL) ने भी 24 रन बनाए. जिसके कारण दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 4 विकेट से मैच जीत लिया. कोलकाता नाईट राइडर्स (KOLKATA KNIGHT RIDERS) के लिए उमेश यादव ने 3 विकेट तो वहीं सुनील नरेन और हर्षित राणा ने 1-1 विकेट अपने नाम किया. श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) का अपने 5वें गेंदबाजी विकल्प का सही इस्तेमाल ना करना हार का सबसे बड़ा कारण बना.

Tags: कोलकाता नाईट राइडर्स, दिल्ली कैपिटल्स, रोवमैन पॉवेल, श्रेयस अय्यर,
Exit mobile version