IPL 2022: केकेआर के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टीम के सीईओ पर लगाया बड़ा आरोप, बताया टीम के इस फैसले में देते हैं दखल

By Twinkle Chaturvedi On May 11th, 2022
IPL 2022: केकेआर के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टीम के सीईओ पर लगाया बड़ा आरोप, बताया टीम के इस फैसले में देते हैं दखल

आईपीएल 2022 का 14वां सीजन अब अपने अंतिम चरण में आ गया है। गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS)  पहले ही 18 पाइंट्स के साथ प्लेऑफ में क्वालिफाई करने वाली पहली टीम बन चुकी है। प्लेऑफ  में आगे बढ़ने के लिए केकेआर को हर मुकाबलों में जीत दर्ज करनी होगी। कोलकाता नाईट राइडर्स (KOLKATA KNIGHT RIDERS) इस वक्त श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) के एक बयान को लेकर चर्चा में बनी हुई है दरअसल कप्तान अय्यर ने कहा है कि केकेआर के सीईओ वेंकी मैसूर (CEO VENKY MYSORE) टीम की प्लेइंग इलेवन में शामिल रहते है इस बयान पर अब सवाल उठ रहे है।

केकेआर कप्तान श्रेयस अय्यर के इस बयान से उठ रहे है सवाल –

मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIANS)  के खिलाफ 52 रनों की जीत के बाद पोस्ट मैच प्रजेंटेशन सेरेमनी में केकेआर कप्तान श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) ने प्लेइंग 11 के बारे में बात करते हुए कहा था कि सीईओ वेंकी मैसूर (VENKY MYSORE) भी प्लेइंग इलेवन के फैसले में शामिल रहते है-

” यह वास्तव में मुश्किल है। मैं भी उस स्थिति में था जब मैंने आईपीएल खेलना शुरू किया था। हम कोचों के साथ चर्चा करते हैं। सीईओ भी टीम चयन में शामिल होते है, कोच खिलाड़ियों के पास जाते है और उन्हें बताते है कि वे नहीं खेल रहे हैं। सभी निर्णय लेने में बहुत सहायक हैं। जिस तरह से हम मैदान पर उतरते हैं, प्लेइंग इलेवन में प्रत्येक व्यक्ति, यह एक कप्तान के रूप में गर्व की बात है। जिस तरह से हमने जोश और जोश के साथ खेला, मुझे इस पर गर्व है, जीत बड़ी थी।”

प्लेइंग इलेवन का फैसला हमेशा कोच और कप्तान का ही होता है-

टीम में खेलने वाले प्लेइंग इलेवन का फैसला हमेशा कोच और कप्तान ही करते है क्योंकि उन्हें पता होता है कि कौन से खिलाड़ी की क्या विशेषता है और कब कहां पर खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ दिखा सकते है। श्रेयस अय्यर के बयान ने बहुत सारे सवाल खड़े कर दिये है।

कोलकाता नाईट राइडर्स का यह सीजन एक मध्यम रूप से ही रहा है टीम को 12 में से सिर्फ 5 में जीत मिली है और 7 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। टीम ने कई बार अपनी प्लेइंग इलेवन और ओपनिंग जोड़ी में बदलाव किए है।

Tags: आईपीएल 2022, कोलकाता नाईट राइडर्स, वेकी मैसूर, श्रेयस अय्यर,
Exit mobile version