IPL 2022: आंद्रे रसेल ने जीत के हीरो होने के साथ रचा एक और इतिहास, ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के आंद्रे रसेल (ANDRE RUSSELL) ने शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ जीत में शानदार भूमिका निभाई है। उन्होंने 28 गेंद पर 49 रन की धुआंधार बल्लेबाजी करने के साथ सनराइजर्स हैदराबाद के 3 खिलाड़ियों को प्वेलियन भेजकर मैच को कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) की झोली में डाल दिया। मैच में आंद्रे रसेल (ANDRE RUSSELL) को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया है। इसके मैच में आंद्र रसेल ने शानदार प्रदर्शन के साथ एक और इतिहास रचा है।
आंद्रे रसेल सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले बने खिलाड़ी
आंद्रे रसेल (ANDRE RUSSELL) शनिवार को अपने सनराइजर्स हैदाराबाद के खिलाफ बनाए गए 49 रनों की नाबाद पारी के दौरान आईपीएल में 2000 रन बनाए। आंद्रे रसेल 2000 रन सबसे तेज बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने 97 मैच खेलते हुए अपनी 81वीं पारी के दौरान यह रिकॉर्ड कायम किया है।
उन्होंने 179.19 के स्ट्राइक रेट से यह कारनामा अंजाम दिया है। इसके अलावा आईपीएल में ANDRE RUSSELL ने चौथी बार 49 रन की नाबाद पारी खेली है। आईपीएल (IPL) के इतिहास में यह चौथी बार हुआ है कि किसी खिलाड़ी ने 49 रन की पारी नाबाद पारी खेली हो। यह रिकॉर्ड भी आंद्रे रसेल के नाम जुड़ गया है।
आईपीएल 2022 में आंद्रे रसेल का रहा है शानदार प्रदर्शन
आईपीएल 2022 (IPL 2022) में आंद्रे रसेल अब तक शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। बतौर फिनिशर वे कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) के सोच पर खरे उतर रहे हैं। इस सीजन में अब तक वो 13 मैचों में 330 रन बना चुके हैं। उनका इस सीजन में स्ट्राइक रेट 181 व औसत 41.25 का है। इसके साथ रसेल इस सीजन में अब तक 17 विकेट लेने में कामयाब रहे हैं।
आंद्रे रसेल के पिछले 2 सीजन बहुत अच्छे नहीं थे लेकिन इस वर्ष रसेल ने बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी में बेहतर प्रदर्शन किया है। इस सीजन में अधिकांश बार वो टीम की उम्मीदों पर खरे उतरे हैं। हालांकि कोलकाता नाईट राइडर्स को प्ले ऑफ तक पहुंचने का रास्ता साफ नहीं है। अगर कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) की टीम अपना आखिरी लीग मैच लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से जीत जाती तो भी भाग्य के भरोसे ही प्ले ऑफ तक पहुंच सकेगी।
Tags: आईपीएल 2022, आंद्रे रसेल, कोलकाता नाइट राइडर्स,