आईपीएल 2023
आईपीएल 2023

सनराइजर्स हैदराबाद  (SRH)के कप्तान केन विलियमसन (KANE WILLIAMSON) टीम को छोड़कर न्यूजीलैंड के लिए रवाना हो गए हैं। टीम को अभी प्ले ऑफ के लिए अंतिम मुकाबला खेलना है। यह मुकाबला काफी अहम है। सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने ट्वीटर हैंडल पर जानकारी दी है कि टीम के कप्तान अचानक न्यूजीलैंड के लिए रवाना हो गए हैं।

यह है केन विलियमसन की वापसी की वजह

सनराइजर्स हैदराबाद  ने अपने ट्वीटर हैंडल पर शेयर किया है उसमें लिखा है कि है। उनके कप्तान केन विलियमसन IPL 2022 को बीच में ही छोड़कर न्यूजीलैंड लौट रहे हैं। दरअसल, उनकी वाइफ के डिलिवरी होने वाली है और इस खास वक्त पर केन विलियमसन  (KANE WILLIAMSON)अपनी पत्नी के साथ रहना चाहते हैं। इसलिए उन्होंने न्यूजीलैंड लौटने का फैसला किया है। सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने ट्वीटर अकांउट पर लिखा है कि

” हमारे कप्तान केन विलियमसन न्यूजीलैंड वापस लौट रहे हैं, उनकी पत्नी सारा रहीम बच्चे को जन्म देने वाली हैं। हमारे कैंप से हम सभी लोग केन विलियमसन और उनकी पत्नी के लिए सेफ डिलिवरी की आशा करते हैं। “

अभी प्ले ऑफ में पहुंच सकती है सनराइजर्स हैदराबाद की टीम

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टीम ने इस सीजन में शुरुआती 2 मैच हारने के बाद जोरदार वापसी की थी। इसके बाद टीम लगातार 5 मैच जीती थी और प्वाइंट टेबल में नंबर दो पर पहुंच गई थी लेकिन फिर लगातार 5 हार ने टीम को 8 वें पायदान पर ला खड़ा किया। अब टीम के पास सिर्फ एक मैच है। यह मैच प्वांइट टेबल में मौजूद पंजाब किंग्स (PBKS) से खेला जाएगा।

दोनों टीमों के अंक मौजूदा समय में बराबर हैं, जो टीम मैच को बेहतर रनरेट से जीत लेगी वो प्ले ऑफ की रेस तक पहुंच सकती है लेकिन अब केन विलियमसन की वापसी ने सनराइजर्स हैदराबाद की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। टीम अपने कप्तान के जाने के बाद कुछ प्रेशर में जरूर होगी।

यहां देखें पोस्ट …