IPL 2022, KKR vs MI: पैट कमिंस की आतिशी पारी देख जूही चावला की बेटी जाह्नवी ने भेजा दिल, पोस्ट हो गया वायरल

कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) की सहमालिक जूही चावला (JUHI CHAVLA) की बेटी जाह्नवी महेता (JANHVI MAHETA) अपने इंस्टग्राम पर पैट कमिंस पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं।आईपीएल 2022 (IPL 2022) के 14 वें मैच में पैट कमिंस (PAT COMMINS) की आतिशी पारी ने अभी तक सोशल मीडिया में धूम मचा रखी है। हर कोई 15 गेंद पर 56 रन शानदार पारी की चर्चा करते करते हुए दिखाई दे रहा है। अब जाह्नवी के पोस्ट को लेकर कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) के फैंस पूरी तरह गदगद है।
पैट कमिंस ने आईपीएल में दूसरा सबसे तेज बनाया है अर्द्धशतक
आईपीएल (IPL) के 14 वें मैच में कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) ने मुंबई इंडियंस (MI) पर शानदार जीत दर्ज की थी। मैच में मुंबई इंडियंस (MI) की ओर मुड़ गया था कि इसी दौरान बल्लेबाजी करने आए ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस (PAT COMMINS) ने धुंआधार बल्लेबाजी कर 3 ओवर में ही मैच का पासा पलट दिया।
उन्होंने आईपीएल (IPL) में सबसे दूसरा 14 गेंद पर दूसरा अर्द्धशतक जड़ दिया। इससे पहले सबसे तेज अर्द्धशतक लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के कप्तान केएल राहुल (KL RAHUL) के नाम था। उन्होंने भी 14 गेंद पर 51 रन बनाए हैं। पैट कमिंस की इस पारी हर क्रिकेट फैंस के दिल में घर कर गई है। जाह्नवी मेहता (JANHVI MAHETA) भी पैट कमिंस की इस पारी पर अपने को रोक नहीं पाई हैं। उन्होंने केकेआर (KKR) के लिए अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट अपडेट की है।
पैट कमिंस को लेकर जाह्नवी मेहता ने कही यह बड़ी बात
पैट कमिंस की शानदार पारी को लेकर चाह्नवी महेता ने कहा अपने इंस्टग्राम पर पोस्ट अपडेट की। इस पोस्ट को कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR)ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिस अब तक एक लाख से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं। जाह्नवी मेहता (JANHVI MAHETA) ने इंस्टा पर स्टोरी शेयर करते हुए पैट कमिंस की तस्वीर शेयर की और कैप्शन में लिखा, ‘मुझे नहीं लगता कि मैं बाकी दिन बोल पाऊंगी, बिल्कुल स्तब्ध हूं, केकेआर कृपया मुझे दिल का रिप्लेसमेंट भेजें।’
बता दें कि जाह्नवी मेहता (JANHVI MAHETA) इस बार कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) के ऑक्शन में भी मौजूद थीं। साथ ही टीम के मालिक शाहरुख खान (SHAHRUKH KHAN) के बेट आर्यन खान (ARYAN KHAN)और सुहाना खान (SUHANA KHAN) भी थे। इस दौरान तीनों की बांडिंग ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं।
Tags: आईपीएल 2022, जाह्नवी चावला, पैट कमिंस,