IPL 2022: जसप्रीत बुमराह ने 9 गेंद पर 5 विकेट लेकर रच दिया इतिहास, ये बड़ा रिकॉर्ड भी किया अपने नाम

आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 56वें मैच में मुंबई इंडियंस (MI) के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (JASPREET BUMRAH) ने 9 गेंदों पर विकेट लेकर इतिहास रच दिया। हालांकि उनके इस शानदार प्रदर्शन के बाद भी मुंबई इंडियंस (MI) जीत नहीं सकी है। मंबुई इंडियंस की टीम 165 रन के जवाब में मात्र 113 रन ही बना सकी। टीम को 52 रन से हार का सामना करना पड़ा है। मैच की पहली पारी के आखिरी समय में जसप्रीत बुमराह (JASPREET BUMRAH) ने 9 गेंद पर 5 विकेट के साथ एक और खास रिकॉर्ड अपने नाम किया है।
जसप्रीत बुमराह सबसे ज्यादा डॉट गेंद डालने वाले बने गेंदबाज
जसप्रीत बुमराह (JASPREET BUMRAH) अब तक आईपीएल (IPL) में सबसे ज्यादा डॉट बाल फेंकने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। पहले बल्लेबाजी कर रही कोलकता नाइट राइडर्स की टीम के लिए 18 वां व 20 वां ओवर बुमराह ने किया। इन दो ओवरों की 12 गेंदों पर सिर्फ 1 रन ही खर्च किए। शेष 11 गेंद जसप्रीत बुमराह ने डॉट कराई।
उन्होंने आईपीएल में सबसे ज्यादा डॉट बॉल कराने का रिकाॅर्ड बनाया। इससे पहले यह रिकॉर्ड चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के आलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) के नाम था। रवींद्र जडेजा ने लगातार 10 गेंद डॉट फेंकी हैं। रवींद्र जडेजा ने राइजिंग पूणे सुपर जायंट्स के खिलाफ वर्ष 2016 में यह रिकॉर्ड बनाया था। अब इसको जसप्रीत बुमराह ने तोड़ दिया है।
जसप्रीत बुमराह ने एक पारी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का भी बनाया है रिकॉर्ड
बुमराह (JASPREET BUMRAH) ने एक पारी में बतौर तेज गेंदबाज अब तक का सबसे श्रेष्ठ प्रदर्शन का रिकॉड भी अपने नाम किया है। जसप्रीत बुमराह ने 4 ओवर में 10 रन देकर 5 विकेट लिए हैं। यह आईपीएल में किसी तेज गेंदबाज का अब तक का सबसे श्रेष्ठ प्रदर्शन है।
हालांकि स्पिन गेंदबाजी में यह रिकॉर्ड अनिल कुंंबले (ANIL KUMBLE) के नाम है। अनिल कुंबले ने 4 ओवर में 5 रन देकर 5 विकेट हासिल किए हैं। अनिल कुंबले ने आईपीएल 2012 (IPL 2012) में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के लिए खेलते हुए यह उपलब्धि हासिल की थी, उन्होंने राजस्थान रॉयल्स (RR) के विकेट चटकाए थे
Tags: आईपीएल 2022, कोलकाता नाईट राइडर्स, जसप्रीत बुमराह, मुंबई इंडियस,