IPL 2022: लगातार 8 हार के बाद टूटा मुंबई इंडियंस के हेड कोच के सब्र का पैमाना, 15.25 करोड़ के ईशान किशन को सुनाई खरी-खरी 

By Shadab Ahmad On April 25th, 2022
IPL 2022: लगातार 8 हार के बाद टूटा मुंबई इंडियंस के हेड कोच के सब्र का पैमाना, 15.25 करोड़ के ईशान किशन को सुनाई खरी-खरी 

आईपीएल(IPL) के 15वें सीजन में मुंबई इंडियंस (MI) के हेड कोच महेला जयवद्धने  (MAHELA JAYWARDHNE) के सब्र का पैमाने रविवार को 8वीं हार के बाद छलक गया। हेड कोच ने मुंबई इंडियंस (MI)की ओर से 15.25 करोड़ रुपए में खरीदे गए ईशान किशन (ISHAN KISHAN) को खरी-खरी सुनाई है। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ईशान किशन (ISHAN KISHAN) पर खुले तौर पर टिप्पणी की है। बता दें कि आईपीएल के इस सीजन में अब तक मुंबई इंडियन अपने सभी 8 मैच हार गई है। टीम को पहली जीत अभी तक नसीब नहीं हो सकी है।

 आईपीएल के इस सीजन में सिर्फ 117 रन बना सके हैं ईशान किशन

आईपीएल 2022 (IPL 2022) में ईशान किशन (ISHAN KISHAN) का बल्ला खामोश है। इतना जरूर है कि पहले मैच में ईशान किशन (ISHAN KISHAN) ने 81 रन की नाबाद पारी खेली थी लेकिन इसके बाद से वे अपने बल्ले से कुछ खास नहीं कर सके हैं। उन्होंने अब तक 7 मैचों में सिर्फ 117 रन बनाए हैं उनका स्ट्राइक रेट 108 का है।

बता दें कि इस सीजन में मुंबई इंडियंस (MI)  के तीनों महंगे बल्लेबाज कप्तान रोहित शर्मा, किरोन पाेलार्ड का बल्ला नहीं चला है। गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह (JASPREET BUMRAH) को छोड़कर सभी गेंदबाज फेल रहे हैं। इस कारण से 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) अपनी पहली जीत के लिए संघर्ष कर रही है.

हेड कोच महेला जयवद्धने ने कहा हमें नहीं थी ईशान किशन से ऐसी उम्मीद

मुंबई इंडियंस (MI) की लगातार 8 हार के बाद टीम पूरी तरह से बिखर गई है। अब टीम का प्ले ऑफ तक पहुंचना नामुमकिन सा हो गया है। ऐसे में टीम में विद्रोह के स्वर अब उभर कर सामने आने लगे हैं। मुंबई इंडियंस के हेड कोच महेला जयवद्धने (MAHELA JAYWARDHNE) ने हार के बाद रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ईशान किशन को आड़े हाथ लिया है।

उन्होंने कहा कि” हमने ईशान किशन (ISHAN KISHAN) को उनका नेचुलर गेम खेलने की पूरी आजादी दी थी, लेकिन वो अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके। हमें उनसे ऐसी उम्मीद नहीं थी”। बता दें कि ऐसा पहली बार हुआ है कि जब हेड कोच महेला जयवद्धने ने किसी खिलाड़ी के खिलाफ इस तरह की बात कही हो।

Tags: आईपीएल 2022, ईशान किशन, मुंबई इंडियस,