IPL 2022: हार्दिक पांडया के हाथ से छूटा बल्ला तो स्टैंड में बैठी उनकी पत्नी भी रह गईं दंग, पूछा ‘ यह क्या हुआ’

आईपीएल 2022 (IPL 2022) के 67वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ कप्तान हार्दिक पांडया (HARDIK PANDYA) ने जोरदार पारी खेली। खेल के दौरान एक क्षण ऐसा भी आया कि शॉट खेलने के चक्कर में बल्ला उनके हाथ से छूट कर दूर जा गिरा। इस दौरान मैदान सहित मैच देख रहे सभी लोगों ने सोचा यह क्या हुआ। मैच देख रही उनकी पत्नी नताशा स्टेनकोविक भी हैरान रह गईं। उन्होंने हाथ के इशारे से पूछा यह क्या हुआ।
हार्दिक पांडया ने खेली थी 62 रन की शानदार पारी
गुजरात टाइटंस (GT) के कप्तान हार्दिक पांडया (HARDIK PANDYA) ने रॉयल चैलेंजर्स के बैंगलोर के खिलाफ 47 गेंद पर 62 रन की शानदार पारी खेली थी। इसके चलते गुजरात टाइटंस ने निर्धारित ओवर में 168 रन का लक्ष्य रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को दिया था। बाद में विराट कोहली (VIRAT KOHLI) की शानदार बल्लेबाजी के चलते रॉयल चैलेंजर्स ने यह मैच जीत लिया था।
बता दें गुजरात टाइटंस पहले ही प्ले ऑफ के लिए क्वालीफाई कर गई है लेकिन राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर मैच को जीतने के बाद भाग्य के भरोसे है। अगर दिल्ली कैपिटल्स (DC) अपना अगला मैच अच्छे रन रेट से जीत जाती है तो रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का प्ले ऑफ से बाहर होना तय है।
ग्लेन मैक्सवेल की गेंद पर छूटा था हार्दिक पांडया का बल्ला
दरअसल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटंस के मैच में में पहली पारी के दौरान हर्दिक पांडया बल्लेबाजी कर रहे थे। मैच के 10वें ओवर में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से ग्लेन मैक्सवेल गेंदबाजी करने आए थे। ग्लेन मैक्सवेल (GLENN MAXWELL) ने अपने ओवर की दूसरी गेंद को ऑफ स्टंप के बाहर फेंकी। इस गेंद पर हार्दिक पांडया ने जमकर पूरी ताकत से प्रहार करना चाहा लेकिन वो गेंद की लाइन को पूरी तरह से चूक गए।
गेंद ऑफ स्टंप के बाहर से होती हुई विकेटकीपर के पास चली गई लेकिन इस दौरान बहुत तेज शॉट खेलने में चक्कर में हर्दिक पांडया (HARDIK PANDYA) के हाथ से बल्ला छूट कर लेग एंपायर के पास जा गिरा। यह क्या हुआ, कुछ देर तो किसी के समझ में नहीं आया। मैच देख रही हार्दिक पांडया की पत्नी नताशा स्टेनकोविक भी पूछती नजर आईं कि यह क्या हुआ है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
यहां देखें वीडियो….
This was scary and hilarious at the same time clearly. Yes we’re amused @Natasa_Official 🤣🤗@hardikpandya7 #IPL2022 #RCBvGT pic.twitter.com/evUwhrHUSv
— Reemaa malhotra (@ReemaMalhotra8) May 19, 2022