IPL 2022: आईपीएल चैंपियन बनने के बाद हार्दिक पंड्या की पत्नी हुई इमोशनल, चैंपियन पति ने कुछ यूं संभाला नताशा को देखिये वायरल VIDEO

आईपीएल 2022 में टीम इंडिया के धाकड़ ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) पहली बार कप्तानी करने उतरे थे। हार्दिक पंड्या की अगुआई में गुजरात टाइटंस (GT) की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आईपीएल 2022 का ख़िताब अपने नाम किया। हार्दिक ने चोट से उबरकर आईपीएल 2022 में वापसी की थी। इसलिए सभी की नजरें उनके प्रदर्शन पर टिकी थी। हालांकि हार्दिक ने बेहतरीन प्रदर्शन कर अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया है।
हार्दिक जब चोटिल थे तब उनकी पत्नी नताशा स्टेनकोविक (Natasa Stankovic) ने उनका मनोबल बढ़ाया। अब जबकि हार्दिक पंड्या ने अपनी कप्तानी में गुजरात टाइटंस को चैंपियन बनाया तब नताशा काफी इमोशनल नजर आईं। नताशा और हार्दिक का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
हार्दिक की पत्नी नताशा हुई इमोशनल
https://twitter.com/Ashok94540994/status/1530978490887319552?s=20&t=2oBunUnXabYByRrJE3x–A
दरअसल, गुजरात टाइटंस (GT) के चैंपियन बनते ही नताशा (Natasa Stankovic) भी मैदान पर आ गईं। उन्होंने अपने पति हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) को गले लगा लिया। नताशा इस दौरान भावुक नजर आईं। हालांकि बाद में हार्दिक उन्हें ढांढस बंधाते हुए नजर आए। हार्दिक की अगुआई में गुजरात टाइटंस (GT) ने राजस्थान रॉयल्स (RR) को 130 के स्कोर पर रोक दिया था। इसके बाद गुजरात ने 7 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज की।
हार्दिक पंड्या ने की शानदार वापसी

टी20 विश्वकप में निराशाजनक प्रदर्शन करने वाले हार्दिक ने आईपीएल से शानदार वापसी की है। लीग में शानदार प्रदर्शन के चलते ही वह भारतीय टीम में जगह बनाने में भी सफल हो पाए। हार्दिक को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में शामिल किया गया है। स्ट्रगल के समय हार्दिक ने पत्नी नताशा की तारीफ की थी और कहा था कि वह मुझे हमेशा सपोर्ट करती हैं।
मालूम हो कि हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) पिछले साल अक्तूबर-नवंबर में हुए टी-20 विश्व कप के बाद से क्रिकेट से दूर थे। वह चोटिल थे जिस कारण उन्होंने न तो घरेलू क्रिकेट और न ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला। अब क्रिकेट में वापसी करते ही बतौर कप्तान हार्दिक ने अपनी टीम को चैंपियन बनाया है। अफ्रीका सीरीज में भी पांड्या से ऐसे ही ऑलराउंड प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।
गुजरात टाइटंस बनी छठी टीम

गुजरात टाइटंस (GT) आईपीएल का खिताब जीतने वाली छठी टीम है। इससे पहले राजस्थान रॉयल्स (RR) (2008), डेक्कन चार्जर्स (DC) (2009), चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) (2010, 2011, 2018, 2021), कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) (2012, 2014) मुंबई इंडियंस (MI) (2013, 2015, 2017, 2019, 2020) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) (2016) भी इंडियन प्रीमियर लीग की चैंपियन बन चुकी हैं।
Tags: आईपीएल 2022, नताशा स्टैनकोविक, हार्दिक पंड्या,