IPL 2022: हार्दिक पांडया भारतीय टीम के लिए नंबर 4 पर नहीं कर सकते हैं बल्लेबाजी, पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने बताई वजह

कप्तान हार्दिक पांडया (HARDIK PANDYA) की गुजरात टाइंटस (GT) अपने आईपीएल (IPL) के डेब्यू सीजन में ही खूब वाहवाही बटोर रही है। गुरुवार के मैच में कप्तान के आलराउंडर प्रदर्शन से टीम को जीत मिली है। हार्दिक पांडया (HARDIK PANDYA) ने चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 87 नंबर की पारी खेली। नंबर 4 की बैटिंग के बाद फैंस यह कहने लगे कि वो टीम इंडिया के लिए नंबर 4 पर बल्लेबाजी करेंगे। हालांकि फैंस को झटका तब लगा जब एक पूर्व क्रिकेटर इस बात को सिरे से खारिज कर दिया।
पूर्व किक्रेटर सबा करीम ने हार्दिक पांडया को लेकर कही ये बड़ी बात

आईपीएल (IPL) में गुरुवार को राजस्थान रॉयल्स (RR) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच मैच खेला गया। मैच में गुजरात टाइटंस (GT) ने 37 रनों के अंतर से राजस्थान रॉयल्य (RR) को हरा दिया। जीत में टीम के कप्तान हार्दिक पांडया (HARDIK PANDYA) ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। उन्होंने 52 गेंद पर 87 रन की शानदार पारी खेली। साथ ही गेंदबाजी कर एक विकेट लेने के साथ राजस्थान रॉयल्स (RR) के कप्तान संजू सैमसन (SANJU SAMSON) को रन आउट भी किया।
उनके हरफनमौला प्रदर्शन से टीम को जीत मिली। इस जीत के बाद सोशल मीडिया से लेकर स्टेडियम तक में उनके नंबर 4 चार पर टीम इंडिया में बल्लेबाजी करने के चर्चे शुरू हो गए। दरअसल हर्दिक पांडया (HARDIK PANDYA) गुजरात टाइटंस (GT ) के लिए नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने आते हैं। इसको लेकर चर्चाओं का बाजार गरम रहा लेकिन फैंस को झटका तक लगा जब पूर्व क्रिकेटर सबा करीम (SABA KAREEM) ने इस बात को पूरी तरह से खारिज कर दिया।
सबा करीम ने बताया आईपीएल और इंटरनेशनल क्रिकेट में अंतर

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सबा करीम (SABA KAREEM) ने बताया कि
“आईपीएल और इंटरनेशनल क्रिकेट पूरी तरह से अलग है। दोनों जगह चुनौतिया अलग-अलग हैं। इसलिए खिलाड़ी का रोल भी अलग-अलग है। ऐसे में हार्दिक पांडया (HARDIK PANDYA) को टीम इंडिया के नंबर 4 का विकल्प कहना उचित नहीं है।”
सबा करीम ने कहा कि
“अगले मैच में ऋषभ पंत (RISHABH PANT) शतक जड़ दें तो हम यह भी कहेंगे कि उन्हें भी नंबर 4 पर टीम इंडिया के लिए खेलना चाहिए । इसके बाद अगर कोई आकर अच्छा प्रदर्शन करें तो यह कहेंगे कि उसे नंबर 4 पर टीम इंडिया के लिए खेलना चाहिए यह सब उचित नहीं है, नेशनल टीम की जरूरतें अलग होती हैं।”
Tags: आईपीएल 2022, गुजरात टाइटंस, हार्दिक पांडया,
