IPL 2022: हरभजन सिंह ने कहा कि हार्दिक पांडया को लेकर दिया बहुत बड़ा बयान, बताया कैसे करेगें भारतीय टीम में वापसी

By Shadab Ahmad On May 2nd, 2022
भारतीय टीम vs RSA: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करके ये 3 खिलाड़ी टी20 विश्व कप में पक्की करेंगे अपनी जगह

भारतीय टीम (INDIAN TEAM)  के पूर्व दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह (HARBHAJAN SINGH) ने कहा कि गुजरात टाइटंस (GT) के कप्तान हार्दिक पांडया (HARDIK PANDYA) की जमकर तारीफ की है। उन्होंंने कहा कि आईपीएल में हार्दिक पांडया का प्रदर्शन नामी गिरामी क्रिकेटरों से अच्छा है। उनको भारतीय टीम की टॉप ऑर्डर की बल्लेबाजी में स्थान मिलना चाहिए। उनके स्थान पर फिनिशर बल्लेबाज किसी दूसरे को ढूंढ लिया जाना चाहिए।

हार्दिक पांडया ने आईपीएल के इस सीजन में किया है शानदार प्रदर्शन

पिछले साल से चोट की समस्याओं से जूझ रहे हार्दिक पांडया (HARDIK PANDYA) ने इस आईपीएल (IPL) के सीजन में जोरदार फरफॉरमेंस की है। वो बल्ले के साथ गेंद से भी बेहतर करते दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही इस बार वो गुजरात टाइटंस (GT) के कप्तान के रूप में भी हैं। उनकी टीम ने इस सीजन में अब तक चैंपियन टीमों की तरह प्रदर्शन किया है।

अब तक टीम ने अपने 9 मैचों में से सिर्फ 1 मैच हारी है। इसमें हार्दिक पांडया (HARDIK PANDYA) ने बेहतर योगदान किया है। उन्होंने बतौर बल्लेबाज 8 मैचों में 308 रन बनाए हैं। हर मैच में उनका औसत 51 से भी ज्यादा है। ऐसे में उनका भारतीय टीम में वापस लौटना तय माना जा रहा है। इसको लेकर भारतीय टीम (INDIAN TEAM)  में पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह (HARBHAJAN SINGH) ने बीसीसीआई को सुझाव दिया है।

हरभजन सिंंह ने कहा कि बतौर बल्लेबाज उनका होना चाहिए चयन

पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह (HARBHAJAN SINGH) ने कहा है कि

“मैं हार्दिक पांडया (HARDIK PANDYA) की तुलना किसी से नहीं करना चाहता, लेकिन उन्होंने अब तक जो खेल दिखाया है, उससे वह इस समय कई अन्य महान बल्लेबाजों से बेहतर नजर आ रहे हैं । उनको ज्यादा से ज्यादा गेंदों का सामना करना चाहिए, इसलिए अगर वह सेट हैं तो पारी के अंत में अधिक खतरनाक साबित हो सकते हैं।”

हरभजन सिंह ने कहा कि

“मैं चाहूंगा कि हार्दिक को भारतीय टीम में भी ऐसे मौके मिलें। आप किसी और को फिनिशर के रूप में रख सकते हैं। अगर आपके पास 3-4 नंबर पर उनके जैसे मजबूत खिलाड़ी हैं, तो आपको उन्हें नीचे भेजने की जरूरत नहीं है। जब आप सेट होते हैं तो बाद के ओवरों में आप ज्यादा नुकसान कर सकते हैं। वह बल्ले से शानदार रहे हैं, गेंद से भी अच्छा कर सकते हैं।  वह अपने लिए (भारतीय टीम में वापसी के लिए) मजबूत दावेदारी पेश कर रहे हैं।”

Tags: आईपीएल 2022, गुजरात टाइटंस, हरभजन सिंह, हार्दिक पांडया,
Exit mobile version