आईपीएल 2022 का 15वां सीजन अपने विनर को पाने की कगार पर पहुंच चुका हैं। गुजरात टाइटंस (GT) क्वालिफायर-1 में राजस्थान रॉयल्स (RR) को हराकर फाइनल में प्रवेश कर चुकी हैं। क्वालिफायर-2 का मुकाबला राजस्थान और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बीच 27 मई 2022 को होगा। जो भी विजेता होगी वह फाइनल में गुजरात से टकराएगी। गुजरात टाइटंस टीम की बात करें तो यह सीजन टीम के लिए कमाल का रहा हैं। हर क्षेत्र में टीम ने अपना सर्वश्रेष्ठ दिखाने में कोई कमी नहीं की हैं। इस साल की आईपीएल ट्रॉफी गुजरात टाइटंस अपने नाम कर सकती हैं।
गुजरात टाइटंस जीतेगी आईपीएल 2022 की ट्रॉफी
गुजरात टाइटंस इस सीजन कमाल के लय के साथ दिखी हैं। गुजरात इस बार आईपीएल की ट्रॉफी जीत सकती हैं। आईपीएल के आंकड़े बयां कर रहे हैं कि गुजरात यह सीजन अपने नाम कर सकती है। दरअसल आईपीएल का इतिहास यह कहता हैं कि जो टीम पहले क्वालिफायर-1 जीतकर फाइनल में प्रवेश करती हैं। वही टीम फाइनल जीतने के लिए ज्यादा प्रबलदार होती हैं। आईपीएल के इतिहास में ऐसा सिर्फ तीन बार ही हुआ हैं जब क्वालिफायर-1 जीतने वाली टीम ट्रॉफी ना जीती हो।
2013 में चेन्नई सुपर किंग्स, 2016 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और 2017 में राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स। यही सिर्फ तीन टीमें रही हैं जो क्वालिफायर-1 जीतने के बाद आईपीएल का फाइनल नहीं जात पायी हैं। फिर बाकी हर बार जो टीम पहले फाइनल में पहुंची हैं। वहीं ट्रॉफी की हकदार हुई हैं। इसलिए आंकड़ो के मुताबिक ऐसा माना जा रहा है कि गुजरात आईपीएल 2022 की ट्रॉफी अपने नाम कर सकती हैं।
शानदार रहा हैं गुजरात टाइटंस का यह सीजन
गुजरात टाइटंस ने इस सीजन अपने खेल से सभी को चौंका दिया है शुरू में लोगों को ऐसा लगता था कि टीम मे कोई खास बात नहीं हैं। लेकिन सीजन के बीच में आते- आते यह टीम सबकी फेवरेट बन चुकी हैं। गुजरात ने हर मुकाबले में अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी को सर्वश्रेष्ठ बनाया हैं। जहां मैच बल्लेबाजी जीता सकती थी वहां गुजरात ने मैच जीता और जहां पर गेंदबाजी मैच जीताती गुजरात के गेंदबाजों ने वह मैच जीत के दिखाया हैं।
क्वालिफायर-1 में हार्दिक पंड्या और डेविड मिलर के शानदार बल्लेबाजी ने गुजरात को फाइनल का टिकट दिला दिया हैं। गुजरात बस एक जीत दूर है आईपीएल की चमचमाती ट्रॉफी से उम्मीद यही रहेगी कि पूरे सीजन अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से छाई गुजरात फाइनल में भी कुछ ऐसा ही कमाल करके दिखाए।
