IPL 2022, GT vs LSG: ऑरेंज कैप की लिस्ट में जोस बटलर को कड़ी चुनौती दे रहे है शुभमन गिल, भारतीय खिलाड़ियों का बढ़ा दबदबा

आईपीएल 2022 का 57वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (LUCKNOW SUPER GIANTS) और गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) के बीच 10 मई 2022 को एमसीए स्टेडियम (MCA STADIUM) में 7ः30 बजे से खेला गया। हार्दिक पंड्या ने पहले टॉस जीत बल्लेबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने 144 रन बनाए, शुभमन गिल ने सर्वाधिक 63 रनों की पारी खेली और राशिद खान ने 4 ओवर में 4 विकेट चटकाए। लखनऊ 13.5 ओवर में 82 रनों पर ऑल आऊट हो गयी और गुजरात से 62 रनों से यह मैच हार गयी। ऑरेंज कैप की रेस रोमांचक हो गई है.
ऑरेंज कैप की लिस्ट में चौथे पायदान पर आ गए है शुभमन गिल
आज लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ शुभमन गिल ने 63 रनों की नाबाद पारी खेली इससे शुभमन गिल ऑरेंज कैप की लिस्ट में चौथे पायदान पर आ गए है। शुभमन ने 12 मैचों में 384 रन बनाए है, जिसमें 4 अर्धशतक शामिल है। राजस्थान रॉयल्स (RAJSTHAN ROYALS) के खिलाड़ी जोस बटलर इस लिस्ट में अभी भी टॉप पर बरकरार है। जोस बटलर (JOS BUTTLER) का सर्वाधिक स्कोर 116 इसे उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 65 गेंदों में 9 चौके और 9 छक्कों की मदद से बनाया है।
आईपीएल 2022 के ऑरेंज कैप की लिस्ट में दूसरे पायदान पर लखनऊ सुपर जाइंटस (LSG) के कप्तान केएल राहुल (KL RAHUL) शामिल है। राहुल ने 12 मैचों में 56.37 के एवरेज़ के साथ 459 रन बनाए है जिसमें 2 शतक और 2 अर्धशतक शामिल है। केएल राहुल ने अपना सर्वाधिक स्कोर 103 मुंबई इंड़ियंस के खिलाफ 60 गेंदों में 9 चौकों और 5 छक्कों की मदद से बनाया है। फाफ डू प्लेसिस ऑरेंज कैप की लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ गए है। फाफ ने 12 पारियों में कुल 389 रन बनाए है।
रोमांचक होती जा रही है खिलाड़ियों के बीच ऑरेंज कैप के लिए जंग
ऑरेंज कैप की लिस्ट में पाचवें पायदान पर पंजाब किंग्स के शिखर धवन (SHIKHAR DHAWAN) है, उन्होंने 10 मैचों में 46.12 के एवरेज़ के साथ 381 रन बनाए है। छठें पायदान पर डेविड वॉर्नर (DAVID WARNER) है, उन्होंने 10 पारियों में कुल 375 रन बनाए है जिसमें 4 अर्धशतक शामिल है। क्विंटन डी कॉक (QUINTON DE KOCK) ऑरेंज कैप की लिस्ट में सातवें पायदान पर आ गए है उन्होंने 12 पारियों में 355 रन बनाए है।
हार्दिक पांडया आठवें पायदान पर है, हार्दिक पांडया ने 12 मैचों में कुल 344 रन बनाए है। नौवें पायदान पर लखनऊ के बल्लेबाज़ दीपक हुड्डा शामिल है, 12 मैचों में 337 रन बनाए है। 10वें पायदान पर श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) शामिल है, श्रेयस ने 11 मैचों में 36.00 के एवरेज के साथ 336 रन बनाए है।
Tags: आईपीएल 2022, गुजरात टाइटन्स, लखनउ सुपर जायंट्स, शुभगन गिल,