IPL 2022: गौतम गंभीर ने गुस्सैल तस्वीर वायरल होने के बाद टीम के लिए लिखा इमोशनल पोस्ट- ‘हम मजबूत वापस आएंगे’

आईपीएल 2022 में लखनऊ सुपर जायन्ट्स (LSG) पहली बार उतरी और अपने पहले ही सीजन में प्लेऑफ तक का सफर तय किया। लखनऊ सुपर जायन्ट्स एलिमिनेटर मैच में आरसीबी (RCB) से हार कर बाहर हुई। जिसके बाद लखनऊ सुपर जायंट्स टीम के मेंटर गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने गुरुवार को सोशल मीडिया का सहारा लिया और एलिमिनेटर में आईपीएल 2022 से बाहर होने के बाद टीम को अगले साल मजबूत वापसी के लिए समर्थन दिया।
Gautam Gambhir ने हारने के बाद शेयर किया इमोशनल पोस्ट
View this post on Instagram
लखनऊ सुपर जायन्ट्स के मेंटॉर गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने इंडियन प्रीमियर लीग 2022 में अपने टीम के सफर को लेकर एक खास मैसेज सोशल मीडिया पर शेयर किया है। एलिमिनेटर मैच में लखनऊ सुपर जायन्ट्स (LSG) को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ 14 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में लखनऊ सुपर जायन्ट्स की हार का सबसे बड़ा कारण उनकी खराब फील्डिंग रही। पूरे मैच के दौरान गौतम गंभीर के चेहरे पर मायूसी साफ नजर आ रही थी। गौतम गंभीर ने लिखा,
“आज लक अच्छा नहीं था लेकिन एक नई टीम के लिए बेहद ही शानदार टूर्नामेंट रहा। हम और मजबूत होकर वापस आएंगे। जब तक हम दोबारा नहीं मिलते!”
गौतम गंभीर के अलावा कप्तान केएल राहुल ने भी इंस्टाग्राम पर फैन्स का शुक्रिया अदा किया है। कप्तान केएल राहुल ने लिखा,
View this post on Instagram
‘मेरे चारों ओर प्रेरणा हैं। पहला स्पेशल सीजन खत्म हो गया है। जिस तरह हम चाहते थे, उस तरह नहीं लेकिन हमने आखिर तक पूरी ताकत झोंक दी। लखनऊ सुपर जायंट्स फैमिली का शुक्रिया, सपोर्ट स्टाफ, टीम मैनेजमेंट और डॉ. संजीव गोयनका का भी शुक्रिया। हमारे फैन्स का भी शुक्रिया जिन्होंने पहले ही सीजन में हमपर इतना प्यार बरसाया।’
लखनऊ की टीम नेट रन रेट से भी खाई मार

लखनऊ सुपर जायन्ट्स और राजस्थान रॉयल्स (RR) दोनों के खाते में 18-18 प्वॉइंट्स थे, लेकिन बेहतर नेट रनरेट के आधार पर राजस्थान रॉयल्स ने टॉप-2 में जगह बनाई, जबकि लखनऊ सुपर जायन्ट्स तीसरे पायदान पर रहकर प्लेऑफ में पहुंची। अगर लखनऊ सुपर जायन्ट्स पहले दो पायदान में होती, तो उन्हें प्लेऑफ में कम से कम दो मैच खेलने का मौका तो जरूर मिल जाता।
Tags: आईपीएल 2022, गौतम गंभीर, लखनऊ सुपर जायन्ट्स,