IPL 2022 final, RR vs GT: संजू सैमसन ने फाइनल में हार का इन 3 खिलाड़ियो को ठहराया दोषी, बताया कहाँ पर हाथ से निकल गया मैच

By Twinkle Chaturvedi On May 30th, 2022
IPL 2022 final, RR vs GT: संजू सैमसन ने फाइनल में हार का इन 3 खिलाड़ियो को ठहराया दोषी, बताया कहाँ पर हाथ से निकल गया मैच

आईपीएल 2022 (IPL) का फाइनल सीजन की दो सबसे सफल और मजबूत टीम गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) और संजू सैमसन की टीम राजस्थान रॉयल्स (RAJASTHAN ROYALS)  के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (NARENDRA MODI STADIUM) में खेला गया। राजस्थान कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। 20 ओवर में 9 विकटों के नुकसान पर टीम सिर्फ130 रन बनाने में कामयाब रही।

शुभमन गिल के 45 नाबाद रन, हार्दिक पंड्या के 34 और डेविड मिलर के 32 नाबाद रन से गुजरात टाइटंस 7 विकटों से यह मुकाबला और अपने पहले लीग के पहले आईपीएल ट्राफी पर कब्जा कर लिया हैं।

यह सीजन खास है, मुझे अपनी टीम पर गर्व है- संजू सैमसन

Sanju Samson ने दूसरा क्वालीफायर जीतने के बाद दिया बड़ा बयान

राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल का अपना दूसरा फाइनल गुजरात टाइटंस के साथ खेला। गुजरात 11 गेंद शेष रहते 7 विकेट से यह फाइनल जीत गयी। गुजरात से हार के बाद पोस्ट मैच प्रजेंटेशन सेरेमनी में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने कहा-

” यह सीजन हमारे लिए वाकई खास है। हम अच्छी क्रिकेट खेलने और प्रशंसकों को कुछ खुशी के पल देने में सफल रहे हैं। सभी युवा, सीनियर एक टीम के रूप में अच्छा खेले, मुझे अपनी टीम पर गर्व है। हमें विश्वास है कि गुणवत्ता वाले गेंदबाज आपको टूर्नामेंट जीतेंगे। इसलिए हमने उनमें निवेश किया।”

आगे बात करते हुए संजू सैमसन ने कहा-

“जोस के पूरे 20 ओवर खेलने के साथ, मेरी भूमिका थोड़ी अलग थी। यह मेरे लिए एक अच्छा सीजन था, अच्छा 30 और 40 और 20 का। लेकिन सीखने के लिए बहुत कुछ है। और गुजरात टाइटंस को बहुत-बहुत बधाई।”

आईपीएल 2022 का सीजन राजस्थान रॉयल्स के लिए शानदार रहा हैं

RR vs RCB: Brad Hogg Believes Rajasthan Royals Bowling Is Weak

आईपीेएल का 15वां सीजन राजस्थान रॉयल्स के लिए वाकई बहुत शानदार रहा हैं। 14 साल बाद टीम ने फाइनल में अपनी जगह बनाई। और रनरअप बनकर इतिहास रच दिया। ऑरेंज कैप और पर्पल कैप सीजन के दो महत्वपूर्ण इनाम राजस्थान के झोली में शुरू से रहे और अंत में यह खिताब उन्हें ही प्राप्त हुआ। फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते उतरी राजस्थान का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा।

टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 130 रन ही बना पायी। गुजरात के सामने राजस्थान के गेंदबाजों ने पूरी ताकत झोंक दी। पर अंत में सफलता गुजरात के हाथों ही लगी। उम्मीद रहेगी इस सीजन की तरह अगले सीजन राजस्थान अपना यही गेम दिखाए और ट्रॉफी तक पहुंचे।

 

Tags: आईपीएल 2022, आईपीएल फाइनल, गुजरात टाइटंस, राजस्थान रॉयल्स, संजू सैमसन,