IPL 2022 Final, RR vs GT: फाइनल मैच में आमिर खान की कमेंट्री सुनकर दर्शकों का चकराया माथा, ट्विटर पर शेयर कर रहे मजेदार मीम्स

IPL 2022 Final, RR vs GT: फाइनल मैच में आमिर खान की कमेंट्री सुनकर दर्शकों का चकराया माथा, ट्विटर पर शेयर कर रहे मजेदार मीम्स

आईपीएल 2022 का फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में गुजरात टाइटंस (GT) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला जा रहा है। गुजरात टाइटंस (GT) का यह आईपीएल में पहला साल है और डेब्यू सीजन में ही यह टीम फाइनल खेल रही है। राजस्थान 2008 के बाद पहली बार आईपीएल का खिताबी मुकाबला खेल रही है। फाइनल से पहले, खचाखच भरे स्टेडियम में आईपीएल की क्लोजिंग सेरेमनी हुई।

करीब 1 घंटे की इस सेरेमनी में आईपीएल का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ तो वहीं, रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने अपने परफॉर्मेंस के जरिए समां बांधा। एआर रहमान (A. R. Rahman) ने भी 8 गानों के जरिए भारतीय क्रिकेट के 75 साल के सफर को दिखाया। इस फाइनल मैच में आमिर खान (Aamir Khan) भी पहुंचे लेकिन दर्शकों को उनकी कमेंट्री रास नहीं आई।

आईपीएल 2022 के फाइनल में आमिर खान ने अपनी फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया

बॉलीवुड के मिस्टर परफेशनिस्ट कहे जाने वाले अभिनेता आमिर खान बीते कई समय से अपनी अपकमिंग फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर सुर्खियों में हैं। अभिनेता की इस फिल्म की रिलीज का दर्शक लंबे समय से बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच फिल्म के लिए उत्सुक दर्शकों के लिए मेकर्स ने आखिरकार फिल्म का ट्रेलर लॉन्च कर दिया है। रविवार को अहमदाबाद में हो रहे आईपीएल के फाइनल मैच के दौरान आमिर खान और करीना कपूर स्टारर इस फिल्म का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।

यहां से आपको वह मजेदार मीम्स देखने मिलेंगे, जो आमिर खान की कमेंट्री पर फैंस शेयर कर रहे हैं।

https://twitter.com/ParthShukla0198/status/1530932580681281536?s=20&t=tuRsQHdGtk8G7Ku7HYoyLA