IPL 2022 Final, RR vs GT: राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच कुमार संगकारा ने पूरे सीजन को लेकर टीम के ऊपर डाली नजर, बताया कैसी है उनकी फ्रेंचाइजी

आईपीएल 2022 (IPL) के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने जोस बटलर, आईपीएल का फाइनल सीजन की दो सबसे सफल और मजबूत टीम गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) और राजस्थान रॉयल्स (RAJASTHAN ROYALS) के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (NARENDRA MODI STADIUM) में खेला गया। राजस्थान कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
20 ओवर में 9 विकटों के नुकसान पर टीम सिर्फ 130 रन बनाने में कामयाब रही। शुभमन गिल के 45 नाबाद रन, हार्दिक पंड्या के 34 और डेविड मिलर के 32 नाबाद रन से गुजरात टाइटंस 7 विकटों से यह मुकाबला और अपने पहले लीग के पहले आईपीएल ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया हैं।
हम उतार-चढ़ाव से गुजरे पर हमारे पास प्रतिभा हैं- कुमार संगकारा

राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच कुमार संगकारा ने रनरअप अवार्ड लेते वक्त पोस्ट मैच प्रजेंटेशन सेरेमनी में अपनी टीम के बारे में बात करते हुए कहा-
” मुझे लगता है कि हम कुछ उतार-चढ़ाव से गुजरे लेकिन हमारे पास बहुत कौशल है। जोस, अश्विन, युजी से हमारा बहुत बड़ा योगदान था। हमारे पास प्रसिद्ध, बौल्टी, ओबेड मैककॉय थे।”
राजस्थान रॉयल्स फाइनल में पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी। लेकिन टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 130 रन ही बना पाई। राजस्थान के गेंदबाजों ने टीम को मजबूती में रखने की कोशिश की। लेकिन बोर्ड पर उतने रन नहीं थे। अंत में गुजरात टाइटंस ने 7 विकटों से मैच और फाइनल दोनों अपने नाम कर लिया।
राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा बनना बहुत अच्छा रहा हैं- कुमार संगकारा

राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच कुमार संगकारा अपनी ने फ्रेंचाइजी के बारे में बात करते हुए कहा-
“मुझे लगता है कि यह एक शानदार यात्रा रही है और इस फ्रैंचाइज़ी का हिस्सा बनना बहुत अच्छा रहा है। यह पहले जो हुआ उसे फिर से बनाने के बारे में नहीं बल्कि आगे देखने के बारे में है। परिवर्तन अपरिहार्य है। आप कौन हैं इससे बहुत फर्क पड़ता है, इसलिए मैं खिलाड़ियों से कहूंगा कि वे खुद पर काम करें।”
राजस्थान रॉयल्स का यह सीजन बहुत ही कमाल का रहा हैं। 14 साल बाद टीम फाइनल तक पहुंची। ट्रॉफी से एक कदम दूर रह गयी। लेकिन अब टीम को अगले सीजन नए जोश, जुनून के साथ उतरना होगा। ताकि अपना ऐसा ही चैंपियन गेम दिखाकर वो ट्राफी के पास तक पहुंच सके।
Tags: आईपीएल 2022, आईपीएल फाइनल, कुमार संगकारा, गुजरात टाइटंस, राजस्थान रॉयल्स, संजू सैमसन, हार्दिक पंडया,