आईपीएल 2022 के फाइनल से पहले सोशल मीडिया में हुई मेम्स की बरसात, हंसी को रोक पाना हुआ मुश्किल

आईपीएल 2022 (IPL) का फाइनल सीजन की दो सबसे सपल और मजबूत टीम गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) और राजस्थान रॉयल्स (RAJASTHAN ROYALS)  के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (NARENDRA MODI STADIUM) में खेला जा रहा हैं। 26 मार्च से शुरू हुई यह लीग अब अपने विनर से मिलने के क्षण पर आ पहुंची हैं। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बड़ा ही दिलचस्प होने वाला हैं। देखना होगा कि राजस्थान 14 साल बाद यह ट्रॉफी अपने नाम करेगी या फिर पहली बार लीग में उतरी गुजरात सबको पछाड़ते हुए ट्रॉफी पर कब्जा करेगी। फाइनल मैच से पहले सोशल मीडिया में मैच को लेकर मेम्स की बारिश हो चुकी हैं।

आईपीएल 2022 के फाइनल मुकाबले में हो रही मेम्स की बरसात

IPL 2022 Qualifier 1: Gujarat Titans Start Favorites Against Rajasthan Royals

आईपीएल दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग हैं। इस लीग को लेकर दुनिया भर के क्रिकेट फैंस बड़े उत्साहित रहते हैं। 2 महीने से भी ज्यादा लंबा चला यह सीजन अब अपने अंतिम चरण पर आ चुका हैं। जब राजस्थान रॉयल्स या गुजरात टाइटंस दोनोंं में से एक टीम चमचमाती ट्राफी अपने नाम करेगी। फाइनल मुकाबले से पहले सोशल मीडिया में फैंस का जलवा देखने को मिला। एक से बढ़कर एक मजेदार मेंम्स की टि्वटर में बारिश हो रही हैं।

यहां देखें फैंस द्वारा आईपीएल 2022 फाइनल के मेम्स

गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स का पूरे सीजन चला हैं राज़

Gujarat Titans vs Rajasthan Royals Head To Head Records, IPL 2022, Final, GT vs RR

राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस आईपीएल 2022 का फाइनल खेल इतिहास रचने वाली हैं। गुजरात पहली बार इस लीग में उतर कर फाइनल में पहुंची हैं वहीं दूसरी ओर राजस्थान रॉयल्स 14 साल बाद फाइनल में प्रवेश कर रही हैं। यह सीजन दोनों ही टीमों के लिए गजब का रहा हैं। आईपीएल के पाइंट्स टेबल में नंबर-1 स्थान के लिए शुरू से ही जंग यही दोनों टीमों के बीच चली हैं।

गुजरात ने 15 में से 11 मुकाबले अपने नाम किए हैं और राजस्थान ने 16 में से 10 मुकाबले अपने नाम किए हैं। इस सीजन दोनों टीमें आपस में दो बार टकराई है जिसमें गुजरात ने दोनों बार राजस्थान को शिकस्त दी हैं। देखना दिलचस्प होगा कि सीजन के आखिरी मुकाबले में कौन किसको हराकर ट्राफी अपने नाम करेगा।