IPL 2022 Final, GT vs RR: फाइनल मैच में 14 सालों का इंतजार खत्म करने के लिए इन 11 खिलाड़ियो को मौका देगी राजस्थान रॉयल्स

By Akash Ranjan On May 29th, 2022
IPL 2022 Final, GT vs RR: फाइनल मैच में 14 सालों का इंतजार खत्म करने के लिए इन 11 खिलाड़ियो को मौका देगी राजस्थान रॉयल्स

आईपीएल 2022 का सफ़र आग़ाज़ से अब अपने अंजाम तक पहुंच चूका है। इस सीजन में हमें कई टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। 10 टीमों के साथ शुरू हुआ ये सफर अब महज दो टीमों तक सीमित रह गया है। रविवार 29 मई 2022 को आईपीएल 2022 का फाइनल मुकाबला गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) और राजस्थान रॉयल्स (RAJASTHAN ROYALS) के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (NARENDRA MODI STADIUM) में खेला जायेगा। इस साल के अंतिम फाइनल मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की क्या होगी प्लेइंग 11 आइये जानते है।

राजस्थान रॉयल्स का अब तक का सफर

आईपीएल इतिहास में यह दूसरी बार है जब राजस्थान रॉयल्स (RAJASTHAN ROYALS) फाइनल तक पहुंची है। इस सीजन संजू सैमसन (Sanju Samson) की अगुवाई वाली राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। लीग स्टेज में दूसरे पायदान पर रहने वाली इस टीम ने भले ही प्लेऑफ के पहले क्वालीफ़ायर मुकाबले में गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) से हार का सामना किया हो लेकिन अपने क्वालीफ़ायर-2 में जबरदस्त वापसी की है। टीम के बल्लेबाज जोस बटलर (Jos Buttler) विपक्षी टीमों पर कहर बरपा रहे हैं। वहीं, गेंदबाजी में भी बोल्ट (Trent Boult) और प्रसिद्ध कृष्णा की जोड़ी कमाल कर रही है। ऐसे में, संजू सैमसन की अगुवाई वाली राजस्थान रॉयल्स (GT vs RR) का सपना आईपीएल 2022 का ख़िताब अपने नाम करना है।

राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग-11

फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स इस प्लेइंग-11 के साथ उतर सकती है। जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), रियान पराग, देवदत्त पडिक्कल, शिमरोन हेटमायर, आर अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा, युजवेंद्र चहल, ओबेद मैकॉय।

राजस्थान रॉयल्स का फुल स्क्वॉड

संजू सैमसन (कप्तान/विकेटकीपर), जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, शिमरोन हेटमायर, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, प्रसिद्ध कृष्णा, रियान पराग, देवदत्त पडिक्कल, नवदीप सैनी, करुण नायर, रस्सी वैन डेर डूसन, जेम्स नीशम, अनुय सिंह, डेरिल मिशेल, ध्रुव जुरेल, शुभम गढ़वाल, कुलदीप यादव, कुलदीप सेन, ओबेद मैककॉय, तेजस बरोका, केसी करियप्पा।

Tags: आईपीएल 2022, गुजरात टाइटंस, फाइनल, राजस्थान रॉयल्स,