IPL 2022 FINAL, GT vs RR: चैंपियन बनने के बाद हार्दिक पांड्या ने इस ख़ास इंसान को दिया जीत का सारा श्रेय, कहा- आज के दिन का ही था इंतज़ार

By Akash Ranjan On May 30th, 2022
Hardik Pandya

आईपीएल 2022 (IPL 2022) का फाइनल मुकाबला आज 1 लाख 25 हजार दर्शको के साथ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। जिसमें राजस्थान रॉयल्स (RAJSTHAN ROYALS) और गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) की टीम आमने-सामने थी। संजू सैमसन (SANJU SAMSON) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। जिसके बाद राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीम ने 20 ओवरों में मात्र 130 रन बनाए।

लक्ष्य का पीछा गुजरात टाइटंस (GT) की टीम ने 7 विकेट से कर लिया। गुजरात को जीत दिलाने में हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने अहम भूमिका निभाई जिसके बाद उन्हें प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया।

हार्दिक बने प्लेयर ऑफ़ द मैच

फ़ाइनल मुकाबले में हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) प्लेयर ऑफ़ द मैच चुने गए। उन्होंने राजस्थान के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लिए। उन्होंने तीन बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। हार्दिक ने बटलर, हेटमॉयर और संजू सैमसन का विकेट लिया। इसके साथ ही बल्लेबाजी में भी हार्दिक ने जलवा बिखेरा। उन्होंने 30 गेंदों का सामना किया और 3 चौके और 1 छक्के की मदद से 34 रन बनाकर आउट हुए। चहल ने उनका विकेट लिया।

जीत के बाद क्या कहा हार्दिक पांड्या ने?

आईपीएल 2022 के आगाज से पहले गुजरात टाइटंस को लेकर फैंस का मानना था कि यह टीम नई है और इसमें अनुभव की कमी है, लेकिन हार्दिक की अगुवाई वाली गुजरात ने पहले ही सीजन में कमाल का प्रदर्शन दिखा कर चैंपियन बनने में कामयब रही। मैच के बाद हार्दिक पांड्या ने कहा कि,

“मैंने अपनी गेंदबाज़ी पर काफ़ी मेहनत की है। मैं चाह रहा था कि एक अहम मौक़े पर मैं बढ़िया प्रदर्शन करूं। मैं बढ़िया लाइन और लेंथ पर गेंदबाज़ी करने का प्रयास कर रहा था और कोशिश कर रहा था कि कम से कम बाउंड्री दूं। मेरे लिए टीम सबसे ऊपर है। मैं टीम के लिए कुछ भी करने को तैयार हूं। किसी भी पोज़िशन पर बल्लेबाज़ी करने के लिए तैयार हूं। मैं चाह रहा था नंबर चार पर बल्लेबाज़ी करूं और टीम के अन्य खिलाड़ियों को खुल कर खेलने का मौक़ा दूं।”

हार्दिक पांड्या ने दिया आशीष नेहरा को दिया सफलता का श्रेय


हार्दिक पांड्या ने टीम के हेडकोच आशीष नेहरा को टीम और अपनी कप्तानी की सफलता का श्रेय दिया है। उन्होंने (Hardik Pandya) कहा कि,

“ कुछ (आईपीएल कॉन्ट्रेक्ट) भी साइन करने से पहले मैं और मेरा भाई (क्रुणाल) बातचीत कर रहे थे। मैंने कहा, अगर कोई है जो मुझे समझ सकता है और मुझे निजी तौर पर जानता है और मुझे मेरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में मदद कर सकता है वो आशीष नेहरा होगा। इसलिए मेरे लिए उसके साथ खेलना और इतना समय बिताना हमेशा मजेदार होता है और मैंने हमेशा उनकी कंपनी का आनंद लिया है।”

वही गुजरात टाइटंस टीम के धाकड़ बल्लेबाज़ शुभमन गिल ने भी आज शानदार खेल दिखाया, जीत के बाद गिल ने कहा कि,

“आईपीएल में जीतना एक शानदार अनुभव है। मैं पांच साल से आईपीएल खेल रहा हूं। आईपीएल जीतना मेरे लिए विश्व कप जीतने के समान है। हमें पता था कि अगर हम विपक्षी टीम को 150 से कम के स्कोर पर आउट करने में सफल रहते हैं तो हम इस फ़ाइनल को जीत सकते हैं।”

Tags: गुजरात टाइटंस, प्लेयर ऑफ़ द मैच, हार्दिक पांड्या,
Exit mobile version