IPL 2022 FINAL, GT vs RR: हार्दिक पांड्या बने आईपीएल खिताब जीतने वाले चौथे भारतीय कप्तान, इस मामले में धोनी से भी निकले आगे

आईपीएल 2022 (IPL 2022) का फाइनल मुकाबला आज 1 लाख 25 हजार दर्शको के साथ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। जिसमें राजस्थान रॉयल्स (RAJSTHAN ROYALS) और हार्दिक पांड्या की टीम गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) आमने-सामने थी। संजू सैमसन (SANJU SAMSON) ने टॉस जीत बल्लेबाजी का फैसला किया था। जिसके बाद राजस्थान रॉयल्स (RR) ने 20 ओवरों में मात्र 130 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा गुजरात टाइटंस (GT) ने 7 विकेट से कर लिया। गुजरात को जीत दिलाने में हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने अहम भूमिका निभाई जिसके बाद उन्हें प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया।
आईपीएल जीतने वाले हार्दिक पांड्या बने चौथे कप्तान

राजस्थान रॉयल्स (RAJSTHAN ROYALS) को हराने के बाद गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) के कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को आईपीएल 2022 की ट्रॉफी उठाने का मौका मिला। यह चौथा मौका है जब आईपीएल के इतिहास में किसी भारतीय कप्तान ने आईपीएल खिताब अपने नाम किया है। सबसे पहले महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने आईपीएल खिताब अपने नाम किया था।
वो चार बार यह कीर्तिमान अपने नाम कर चुके हैं। इसके बाद रोहित शर्मा ऐसा करने वाले भारत के दूसरे खिलाड़ी बने। रोहित की टीम ने सर्वाधिक पांच बार आईपीएल खिताब जीता। कोलकाता नाईट राइडर्स की कमान संभालते हुए दो बार गौतम गंभीर ने भी आईपीएल टाइटल उठाया और आज हार्दिक ऐसा करने वाले चौथे कप्तान बन गए हैं।
हार्दिक प्लेयर ऑफ द मैच जीतने वाले बने तीसरे कप्तान

आज हार्दिक पांड्या आईपीएल में केवल खिताब जीतने वाले चौथे भारतीय कप्तान ही नहीं बने हैं बल्कि उन्होंने इस मैच में बल्ले और गेंद से अच्छा प्रदर्शन कर प्लेयर ऑफ द मैच (POTM) भी अपने नाम किया है। अगर आईपीएल के पूरे 15 साल के इतिहास पर नजर डालें तो हार्दिक ऐसा करने वाले तीसरे कप्तान बन गए हैं।
सबसे पहले साल 2009 में अनिल कुंबले ने यह कारनामा किया था। तब उन्होंने चार विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द मैच पर कब्जा किया था। इसके बाद साल 2015 में रोहित शर्मा ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान 26 गेंदों पर 50 रन की पारी खेली थी। जिसके दम पर वो प्लेयर ऑफ द मैच बने।
हार्दिक के नाम दर्ज हुए यह रिकॉर्ड्स

गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) के कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने राजस्थान रॉयल्स (RAJSTHAN ROYALS) के खिलाफ अपने चार ओवर में केवल 17 रन देकर तीन विकेट चटकाए। यह IPL फाइनल में किसी कप्तान द्वारा की गई दूसरी सबसे बेहतरीन गेंदबाजी है। साथ ही हार्दिक ने दमदार बल्लेबाजी भी की।
वो आईपीएल के फ़ाइनल में 30 या उससे अधिक रन बनाने और तीन विकेट लेने वाले दूसरे खिलाड़ी बने हैं। इससे पहले 2008 में युसुफ पठान ने ऐसा किया था। वहीं, हार्दिक पंड्या ने अपनी कप्तानी में डेब्यू सीजन में ही आईपीएल 2022 कप अपने नाम किया।
Tags: आईपीएल 2022, गुजरात टाइटंस, राजस्थान रॉयल्स, हार्दिक पांड्या,