IPL 2022 Final, GT vs RR: आईपीएल की ट्रॉफी को पाने फाइनल में इस प्लेइंग 11 के साथ उतरेगी हार्दिक पंड्या की गुजरात टाइटंस

By Twinkle Chaturvedi On May 28th, 2022
IPL 2022 Final, GT vs RR: आईपीएल की ट्रॉफी को पाने फाइनल में इस प्लेइंग 11 के साथ उतरेगी हार्दिक पंड्या की गुजरात टाइटंस

आईपीएल 2022 (IPL) का सीजन अब अपने विनर को ढूंढने की तर्ज पर आ पहुंचा हैं। गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) और राजस्थान रॉयल्स (RAJASTHAN ROYALS) आईपीएल ट्रॉफी से बस एक जीत दूर हैं। आईपीएल का फाइनल गुजरात टाइटंस (GT) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच 29 मई 2022 को अहमदबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (NARENDRA MODI STADIUM) में खेला जाएगा।

आईपीएल फाइनल में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ इस प्लेइंग 11 के साथ उतरेगी गुजरात टाइटंस

IPL 2022 Live, GT vs PBKS: 5 Reasons Why GT Can Win Today's IPL Match Against PBKS

गुजरात टाइटंस ने इस सीजन अपने खेल से सभी को चौंका दिया है शुरू में लोगों को ऐसा लगता था कि टीम मे कोई खास बात नहीं हैं। लेकिन सीजन के बीच में आते- आते यह टीम सबकी फेवरेट बन चुकी हैं। गुजरात ने हर मुकाबले में अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी को सर्वश्रेष्ठ बनाया हैं। जहां मैच बल्लेबाजी जीता सकती थी वहां गुजरात ने मैच जीता और जहां पर गेंदबाजी मैच जीताती गुजरात के गेंदबाजों ने वह मैच जीत के दिखाया हैं।

आईपीएल क्वालिफायर-1 में राजस्थान के खिलाफ गुजरात टाइटंस शुभमन गिल और ऋध्दिमान साहा के ओपनिंग जोड़ी के साथ ही उतरती नज़र आएगी। मिडिल आर्डर को डेविड मिलर, कप्तान हार्दिक पंड्या (HARDIK PANDYA) , राहुल तेवतिया और युवा बल्लेबाज सांई सुदर्शन संभालते दिखेंगे। गुजरात टाइटंस इस सीजन अपने घातक गेंदबाजी अटैक के लिए जानी जाती हैं। गेंदबाजी क्रम लॉकी फर्गुसन, मोहम्मद शमी, राशिद खान, अलजारी जोसेफ और यश दयाल के शानदार बॉलिंग अटैक से पूरा होगा।

आईपीएल फाइनल गुजरात टाइटंस संभावित प्लेइंग इलेवन

SEE: Gujarat Titans launch anthem 'Aava De' - Rediff Cricket

शुभमन गिल, ऋध्दिमान साहा (विकेटकीपर), डेविड मिलर, हार्दिक पंड्या (कप्तान), राहुल तेवतिया, सांई सुदर्शन, लॉकी फर्गुसन, मोहम्मद शमी, राशिद खान, यश दयाल, अलजारी जोसैफ।

लीग चरण के मुकाबलों तक गुजरात पाइंट्स टेबल में 20 अंको के साथ टॉप पर रही हैं। क्वालिफायर-1 में राजस्थान रॉयल्स को 7 विकटों से हराकर गुजरात अपना पहला फाइनल राजस्थान  टीम के साथ खेलने के लिए तैयार हैं।

Tags: आईपीएल 2022, आईपीएल फाइनल, गुजरात टाइटंस, शुभगन गिल, सांई सुदर्शन, हार्दिक पंडया,